- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Wani
- /
- पेट्रोल पंप के पास गिरी बिजली, टली...
पेट्रोल पंप के पास गिरी बिजली, टली बड़ी अनहोनी

डिजिटल डेस्क, वणी. शहर में बुधवार शाम हुई मूसलाधार बारिश के दौरान लाठीवाला पेट्रोलपंप की सुरक्षा दीवार से सटे पेड़ पर गाज गिरने से वहां रखा जनरेटर जल गया। इस स्थान पर घटना के समय कुछ लोग पेट्रोल भरवाने आए थे। यही नहीं यहां से तहसील, न्यायालय, पुलिस थाना थोड़ी दूरी पर है। थाने को लगकर ही एसडीओ कार्यालय है। जहां पर गाज गिरी वहां पर पेट्रोल की टंकी जमीन के अंदर है। बारिश शुरू होने के कारण कुछ लोग इसी पेट्रोल पंप के शेड के नीचे खड़े थे। अगर गाज सीधे पेट्रेाल पंप पर गिरती तो भारी अनर्थ होना तय था।
Created On :   27 July 2023 6:05 PM IST
Next Story












