निरगुड़ा के पुल से नदी में गिरकर युवक की मृत्यु

Youth dies after falling into the river from the bridge of Niraguda
निरगुड़ा के पुल से नदी में गिरकर युवक की मृत्यु
वणी निरगुड़ा के पुल से नदी में गिरकर युवक की मृत्यु

डिजिटल डेस्क, वणी।  दोस्तों के साथ घूमने के लिए निरगुड़ा नदी के पुलिया पर गए एक युवक की नदी में गिरने से मौत हो गई। यह घटना सोमवार की रात 8.30 बजे घटी। मृतक युवक का नाम सागर राजु ठावरी (17) बताया गया है। वह वणी शहर के गुरुनगर का निवासी है। सागर अपने कुछ दोस्तों के साथ निरगुड़ा नदी के  पुलिया पर घूमने के लिए गया था। यहां मौजमस्ती करने दौरान वह पुलिया पर से नदी में गिर पड़ा। यह देखतेही उसके 2-3 दोस्तों ने नदी में कूदकर उसे बाहर निकाला। अस्पताल लाने पर उसकी जांच की गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी दोस्तों के अनुसार वह पुलिया की रेलिंग पर बैठने का प्रयास कर रहा था। इस समय उसका बैलेंस बिगग़ गया और वह नदी के गहरे पानी में जा गिरा। सागर नदी में  गिरतेही पहले तो दोस्तों ने उसे बचाने के लिए मदद की गुहार लगाई। बादमें 2-3 दोस्तों ने नदी में कूदकर उसे पानी के बाहर निकाला। उसे पास के सुगम अस्पताल में लेकर गए। जहां उसकी जांच करने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में उसके पेट से पानी निकालने की कोशिश हो रही थी। उसी समय उसने अंतिम सांस ली। उसका शव वणी ग्रामीण अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलतेही पुलिस ने निरगुड़ा की पुलिया पर जाकर घटना का पंचनामा किया है। इस घटना से सागर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 
 

Created On :   27 April 2022 1:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story