वणी: जन्मदिन की पार्टी में हवा में फाइरिंग करना पड़ा महंगा

जन्मदिन की पार्टी में हवा में फाइरिंग करना पड़ा महंगा

डिजिटल डेस्क, वणी. तहसील के ग्राम राजुर-भांदेवाडा के खेत परिसर में श्मशानभूमि के पास जन्मदिन की पार्टी मनाते हुए कुछ युवकों द्वारा शराब के नशे में धुत होकर डीजे पर नाचना और हुडदंग मचाना शुरू था। इस बीच एक युवक ने विदेशी पिस्टल से हवा में दो बार फायरिंग की। जिसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर छापा मारा। पुलिस का छापा पड़ते ही कुछ युवक मौके से भाग खड़े हुए तो एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने उसके पास से विदेशी पिस्टल और मोबाइल समेत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपयों का माल जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम महादेव नगरी, चिखलगांव निवासी उमेश किशोरचंद राय (34) बताया गया है। यह घटना सोमवार देररात में घटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को देर रात में वणी तहसील के ग्राम राजुर-भांदेवाडा के खेत परिसर में श्मशानभूमि के पास किसान मनोज कश्यप के खेत में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। शराब के नशे में धुत कुछ युवक यहां डीजे के शोर में नाच रहे थे। इनमें से एक युवक ने विदेशी पिस्टल से हवा में दो बार फायरिंग की। इस मामले में वणी पुलिस ने आरोपी उमेश राय के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानेदार अजित जाधव के मार्गदर्शन में एपीआई दत्ता पेंडकर और दल ने की।

Created On :   29 Nov 2023 2:05 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story