प्रदेश भाजपा में 9 प्रवक्ता व 31 पैनलिस्टों की नियुक्ति, मुख्य प्रवक्ता के अलावा दो सह प्रवक्ताओं की भी नियुक्त 

Appointment of 9 spokespersons and 31 panellists in the state BJP
प्रदेश भाजपा में 9 प्रवक्ता व 31 पैनलिस्टों की नियुक्ति, मुख्य प्रवक्ता के अलावा दो सह प्रवक्ताओं की भी नियुक्त 
नई टीम में पुराने चेहरे प्रदेश भाजपा में 9 प्रवक्ता व 31 पैनलिस्टों की नियुक्ति, मुख्य प्रवक्ता के अलावा दो सह प्रवक्ताओं की भी नियुक्त 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश भाजपा के मीडिया विभाग के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने मीडिया विभाग की नई टीम का एलान किया है। हालांकि नई टीम में अधिकांश चेहरे पुराने ही हैं। प्रदेश भाजपा ने एक मीडिया प्रमुख, एक मुख्य प्रवक्ता, दो सह- मुख्य प्रवक्ता, 9 प्रवक्ता और 31 पैनेलिस्ट बनाए हैं। जिसमें 3 विधायकों का समावेश है। जबकि 1 सांसद और 4 विधायकों को पैनलिस्ट की सूची में जगह दी गई है। पैनलिस्ट की सूची में नागपुर के कुल पांच लोगों को स्थान दिया गया है। जिसमें नागपुर के एक विधायक का भी समावेश है। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रमुख पद पर नवनाथ बन की नियुक्ति की गई है।

केशव उपाध्ये का पर कतरा!

केशव उपाध्ये को फिर से प्रदेश भाजपा का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। हालांकि पार्टी ने दो सह मुख्य प्रवक्ताओं की भी नियुक्ति की है। विश्वास पाठक और अजित चव्हाण सह मुख्य प्रवक्ता बनाए गए हैं। पहली बार प्रदेश भाजपा सह प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। 

माडिया टीम में सात विधायक, एक सांसद शामिल 

प्रदेश भाजपा का प्रवक्ता विधायक राम शिंदे, विधायक राम कदम और विधायक अमित साटम को बनाया गया है। साटम और कदम मुंबई के विधायक हैं। पूर्व नगरसेवक भालचंद्र शिरसाट को आगामी मनपा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा शिवराय कुलकर्णी, श्वेता शालिनी, गणेश खणकर, राजीव पांडे, प्रेरणा होनराव को भी प्रवक्ता बनाया गया है। जबकि प्रदेश भाजपा केमीडिया पैनलिस्टों मेंराज्यसभासांसद अमरावती केअनिल बोंडे, नागपुर के विधायक प्रवीण दटके, बुलढाणा की विधायक श्वेता महाले, ठाणे के विधायक निरंजन डावखरे और विधायक सिद्धार्थ शिरोले को शामिल किया गया है।पैनलिस्ट के रूप में नागपुर के धर्मपाल मेश्राम, नागपुर केमिलिंद शरद कानडे, नागपुर की शिवानी दाणी, नागपुर के चंदन गोस्वामी, वाशिम के विनोद वाघ, अकोला के आशीष चंदारमा, लातूर केगणेश हाके, बीड़ के राम कुलकर्णी, औरंगाबाद केप्रवीण घुगे, औरंगाबाद के राम बुधवंत, नाशिक केलक्ष्मण सावजी, नाशिक के प्रदीप पेशकार, अहमदनगर के नितीन सुरेश दिनकर,मीरा-भाईंदर की दीपाली मोकाशी, पुणे केविनायक आंबेकर, मुंबई की श्वेता परुलकरअसिफ भामला, मकरंद नार्वेकर, आरती साठे, आरती पुगांवकर, प्रीति गांधी, रानी द्विवेदी-निघोट,अवधूत वाघ व देवयानी खानखोजे, पुणे के अली दारुवाला और ठाणे की मृणाल पेंडसेकी नियुक्ति की गई है।

 

Created On :   20 Jan 2023 3:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story