- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पन्ना के धरमपुर में पुलिस पार्टी पर...
Panna News: पन्ना के धरमपुर में पुलिस पार्टी पर हमला, पुलिस पार्टी पर पथराव, थाना प्रभारी सहित दो पुलिस कर्मी घायल

Panna News: पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गैर इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार करने पहुंचे थाने की पुलिस पार्टी पर आरोपी के परिजनों सहित ४० से ५० समर्थकों द्वारा हमला करते हुए पथराव करने एवं पुलिस की दो राइफल बंदूकें छीनने लिए जाने की घटना सामने आई है। हमलें में थाना प्रभारी बृजपुर महेन्द्र सिंह भदोरिया, आरक्षक राम निरंजन गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पुलिस पार्टी में शामिल अन्य कुछ पुलिस कर्मियो को भी मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि थाना बृजपुर अंतर्गत बीएनएस की धारा १०५ में आरोपी पंचम सिंह यादव पिता शिव सिंह यादव को पकडने के लिए आज बुधवार दिनांक २२ अक्टूबर २०२५ की शाम को बृजपुर थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह भदोरिया के नेतृत्व में पुलिस की दस हमराही पुलिस स्टाफ पकडने के लिए उसके घर पहुंचे थे पुलिस द्वारा आरोपी को पकड लिया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के उपरांत करीब ४०-५० लोग द्वारा इकट्ठा होकर पुलिस टीम के ऊपर पथराव कर दिया जिसमें थाना प्रभारी बृजपुर उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह भदोरिया व आरक्षक रामनिरंजन को चोटे आई साथ ही अन्य स्टाफ को मामूली चोटे आई एवं दो नग राइफलें हमलावरो द्वारा छींन ली गई। घटना के बाद पुलिस पार्टी किसी तरह से अपने आपको सुरक्षित किया तथा घायल थाना प्रभारी व आरक्षक को उपचार के लिए भिजवाया गया
यह भी पढ़े -डॉक्टर के आवास के सामने किसान की मौत, नशे में होने और उपचार में लापरवाही करने के डॉक्टर पर लगे आरोप
एसपी सहित आला अधिकारी बृजपुर पहुंचे
पुलिस पार्टी पर ग्राम धरमपुर पर हुए हमले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू सहित अजयगढ एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया व पुलिस के आला अधिकारी बृजपुर पहुंच गए है बडी संख्या में पुलिस टीम द्वारा हमलावरों की पहचान करने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी पंचम सिंह यादव को गिरफ्तार करते हुए थाना बृजपुर में रखा गया है। पुलिस पार्टी पर हमला करने वालो लोगों की जानकारी जुटाकर उनके विरूद्ध कार्रवाही के लिए पहचान सुनिश्चित की जा रही है। धरमपुर सहित आसपास के क्षेत्र में पुलिस टीमें तलाशी में लगी हुई है।
Created On :   23 Oct 2025 3:36 PM IST