सुबह 8:30 पर 2 डिप्टी रेंजर, 4 वनरक्षकों ने लकड़ी टाल में दी दबिश

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
डीएफओ की मिली थी शिकायत सुबह 8:30 पर 2 डिप्टी रेंजर, 4 वनरक्षकों ने लकड़ी टाल में दी दबिश

डिजिटल डेस्क,कटनी। जिला मुख्यालय के शॉ मिल लगातार चर्चाओं में बने हैं। ताजा मामला माधवनगर स्थित आहूजा शॉ मिल का है। यहां पर अवैध तरीके से लकड़ी खपाने की शिकायत मिलने पर सुबह-सुबह वन विभाग ने दबिश दी। 8 घंटें से अधिक जांच में परिसर के अंदर लकड़ी और दस्तावेजों का मिलान जांच अधिकारियों ने किया। अंधेरा होने के बाद टीम के सदस्य लौट आए। संभवत: शुक्रवार को फिर से जांच चलेगी। जिसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यहां पर किसी तरह की गड़बड़ी है, या टॉल के अंदर नियमों का पालन किया जा रहा है। डीएफओ ने बताया कि जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद ही तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी।

संयुक्त टीम की लगाई डयूटी

वन विभाग के उच्चाधिकारियों को यह शिकायत मिली थी कि शहर के अंतिम छोर में स्थित इस टाल के अंदर भारी मात्रा में अवैध तरीके से लकड़ी का संग्रहण है। जिसके बाद उच्चाधिकारियों ने अलग-अलग जगहों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुकत टीम बनाई। इस टीम की भनक किसी को नहीं लगने दी। गुरुवार सुबह जब 8.30 पर अधिकारी पहुंचे और इन्होंने जांच शुरु की। टीम में डिप्टी रेंजर विनोद पयासी, अनिल मिश्रा के साथ वनरक्षक अजय बाजपेयी, शिवदत्त गर्ग, अमित सिंह और सुखवंती सिंह रहीं। 

पूरे परिसर की हुई जांच

मामला सीधे डीएफओ के पास पहुंचने के चलते जांच अधिकारी भी एक-एक बिंदुओं की जांच किए। जांच में यह बात अच्छी रही कि टॉल संचालक वह दस्तावेज आसानी से दिखाता रहा। जांच अधिकारी जिस दस्तावेज की मांग करते रहे। जांच के दौरान अधिकारी संचालक के कक्ष में दस्तावेज देखे और साथ में लकड़ी की नपाई भी किए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गेट में ही दो वनसंरक्षक तैनात रहे, जो यहां पर आने-जाने वालों पर नजर रखे हुए थे।

अन्य जगहों पर दिखा कार्यवाही का असर

इसकी जानकारी जैसे ही अन्य टॉल संचालकों को लगी, वे भी दहशत में दिखाई दिए। यहां तक की उनके यहां पर भी अधिकारी औचक जांच में न पहुंच जांए। जिसके लिए दस्तावेजों को अपडेट करते हुए दिखाई दिए। गौरतलब है कि नवागत डीएफओ के आने के बाद विभाग का अमला भी सक्रिय हो गया है। जिसके बाद अवैध लकड़ी के परिवहन का मामला हो या फिर कटाई का मामला, प्रत्येक जगहों पर कार्यवाही हो रही है।

इनका कहना है

आहूजा शॉ मिल में लकड़ी के मामले में अनियमितता की शिकायत मिली थी। टीम जांच कर रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।  गौरव शर्मा, डीएफओ कटनी इधर वेतन नहीं मिलने पर मजदूरों ने काम किया बंद जिला मुख्यालय के समीप वन विभाग की सरसवाही नर्सरी में गुरुवार को जमकर बवाल मचा। तीन माह से अधिक समय से मजदूरी नहीं मिलने पर करीब डेढ़ सौ मजदूरों ने काम बंद कर जिम्मेदार अधिकारियों के ऊपर मनमानी के आरोप लगाए। चौकीदार का काम करने वाले सुधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि उसके साथ करीब यहां पर डेढ़ सौ मजदूर अलग-अलग तरीके के काम करते हैं। तीन माह से अधिक समय से वेतन देने में टाल-मटोल रवैया अपनाया जा रहा है। यहां पर अधिकारी अपने करीबी रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों को काम में रखे हैं। जिससे इस तरह की परेशानी है।
 

Created On :   30 Dec 2022 8:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story