कुख्यात बदमाश सोनम यादव के अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 4 करोड़ की शासकीय भूमि पर कर रखा था कब्जा

Bulldozer fired over illegal encroachment of notorious crook Sonam Yadav, 4 million rupees government land was captured
कुख्यात बदमाश सोनम यादव के अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 4 करोड़ की शासकीय भूमि पर कर रखा था कब्जा
कुख्यात बदमाश सोनम यादव के अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 4 करोड़ की शासकीय भूमि पर कर रखा था कब्जा



डिजिटल डेस्क जबलपुर। ओमती थाना अंतर्गत सिद्धार्थ नगर में ओमती नाले के किनारे कुख्यात बदमाश सोनम यादव ने 4 करोड़ रूपये की लगभग 5 हजार वर्गफुट शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर कर रखा था। उसने लगभग 30 लाख रुपये की लागत से मकान, दुकान एवं टीन शेड बनाकर रखा था, जिसे पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलवाकर जमींदोज कर दिया है। बदमाश के खिलाफ   हत्या का प्रयास, लूट, एन.डी.पी.एस. एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आम्र्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, मारपीट के 21 मामले दर्ज हैं।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा भू-मफिया राशन की काला बाजारी, मिलावटखोरों, भू-माफियाओं/चिटफंड कंपनी के कारोबारियों एवं सूदखोरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्रशासन व पुलिस विभाग को दिये गये हैं, दिये गए निर्देशों के तहत पुलिस एवं प्रशासन तथा नगर निगम की संयुक्त टीम के द्वारा इस प्रकार के माफियाओं की लिस्ट एवं उनके द्वारा किये गये अवैध निर्माण एवं कब्जे की जानकारी तैयार की गई है तथा उनके विरूद्व कार्यवाही की योजना तैयार कर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी के तहत  आज दिनांक  12-1-21 को कलेक्टर जबलपुर कर्मवीर शर्मा (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना  थाना ओमती अंतर्गत सिद्धार्थ नगर में ओमती नाले के किनारे कुख्यात बदमाश सोनम यादव सहित अन्य के द्वारा 4 करोड़ रुपये की  लगभग 5 हजार वर्गफुट शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर लगभग 30 लाख रूपये की लागत से बनाया गया पक्का मकान एवं दुकान तथा टीन शेड को जमींदोज कर कब्जा मुक्त करवाया गया।
पुलिस के मुताबिक सोनम यादव द्वारा अवैध कब्जा कर शासकीय भूमि लगभग 700 वर्ग फुट में पक्के मकान का निर्माण किया है। इसके साथ ही सनी यादव द्वारा अवैध कब्जा कर शासकीय भूमि लगभग 1700 वर्गफुट में टीन शेड का निर्माण, कपिल यादव द्वारा अवैध कब्जा कर शासकीय भूमि लगभग 1200 बर्गफुट में किराना दुकान एवं टीन शेड का निर्माण, बच्चा उर्फ रंजीत यादव द्वारा अवैध कब्जा कर शासकीय भूमि लगभग 700 वर्गफुट में टीन शेड का निर्माण, प्रकाश पासी द्वारा अवैध कब्जा कर शासकीय भूमि लगभग 700 वर्ग फुट में टीन शेड का निर्माण किया था।
 उल्लेखनीय है कि कुख्यात बदमाश सोनम यादव पिता रामकुमार यादव उम्र 32 वर्ष निवासी सिद्धार्थ नगर ओमती के विरूद्ध  हत्या का प्रयास, लूट, एन.डी.पी.एस. एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आम्र्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, मारपीट के 21 अपराध थाना ओमती में पंजीबद्ध है।                    विवाद होने की आशंका को ध्यान मे रखते हुए  कार्यवाही के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  अमित कुमार (भा.पु.से) थाना प्रभारी ओमती  एस.पी.एस. बघेल, नायब तहसीलदार  रूपेश्वरी कुंजाम, थाना बेलबाग की उप निरीक्षक संध्या चंदेल, थाना ओमती के उप निरीक्षक सतीष झारिया, हमराह बल के साथ तथा नगर निगम के अतिक्रमण अमला मौजूद था।

Created On :   12 Jan 2021 11:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story