मुनारे की जगह बदलकर तान दिया मकान -पंचायत में पहुंचा मामला तो सामने आई हकीकत

Changed the house of Munare and changed the house - the matter reached Panchayat, the reality came to light
मुनारे की जगह बदलकर तान दिया मकान -पंचायत में पहुंचा मामला तो सामने आई हकीकत
मुनारे की जगह बदलकर तान दिया मकान -पंचायत में पहुंचा मामला तो सामने आई हकीकत

डिजिटल डेस्क  कटनी । पौनिया पंचायत के ग्राम कुर्शी टोला में एक ग्रामीण ने वन विभाग के मुनारे को तोड़कर अपना मकान बना लिया। इसके बाद जिस तरह से घटनाक्रम घटित हुआ उसमें अब ग्रामीण के साथ वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी फंस गए
हैं।
इस तरह से आई हकीकत
मामला तो शिकायकर्ता, मकान मा
लिक और वन विभाग के कर्मचारियों के बीच ही दबा रहा। शिकायत के बाद मकान बनाने वाला ग्रामीण जब परेशान हुआ तो वह इस मामले को लेकर पंचायत के पदाधिकारियों के पास पहुंचा। जिसके बाद यह मामला सार्वजनिक हो गया। जिसमें ग्रामीण ने शिकायकर्ता के ऊपर आरोप लगाया कि उसकी शिकायत करने से उसे एक नया मुनारा बनाना पड़ा है। साथ में जांच में आए अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा करनी पड़ी है। इसमें उसके हजारों रुपए खर्च हो गए हैं। यह राशि शिकायकर्ता से वापस दिलाए जाए।
घटनाक्रम में एक नजर
यहां पर पक्का मकान खेत में बनाने का काम ग्रामीण ने शुरु किया तो वन विभाग का मुनारा सामने आ गया। ग्रामीण ने इसे तोड़कर अपना मकान बना लिया। इसी बीच किसी ने रेंज ऑफिस में शिकायत कर दी। जानकारी लगने पर रेंज आफिस और बीट गार्ड पहुंचे। यहां पर कार्यवाही करने की बजाए विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीण से एक नया मुनारा ही बनवा दिया।
कर्मचारियों पर होगी कार्यवाही
जिस तरह से वन विभाग के कर्मचारियों ने अनदेखी की है। उसके बाद कर्मचारियों के ऊपर भी कार्यवाही का डंडा चलने वाला है। हाल ही में ढीमरखेड़ा रेंज के नवलिया बीट में जंगलों की कटाई नहीं रोक पाने पर रेंजर, डिप्टी रेंजर के साथ अन्य कर्मचारियों पर निलंबन की कार्यवाही की गई है। कुर्शी गांव की यह शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी दर्ज करा दी गई है।
इनका कहना है
  पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। इसमें ग्रामीण के ऊपर तो कार्यवाही की जाएगी साथ ही यदि किसी कर्मचारी की संलिप्ता पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध भी कानूनी कार्यवाही होगी।
- ए.के. राय, डीएफओ वन विभाग कटनी

Created On :   4 Nov 2019 9:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story