विजय संकल्प यात्रा पर सतना पहुंचे सीएम

CM reached Satna on Vijay Sankalp Yatra
 विजय संकल्प यात्रा पर सतना पहुंचे सीएम
रैगांव क्षेत्र के सोहावल की गलियों में घूमे ,लोगों ने की पुष्पवर्षा  विजय संकल्प यात्रा पर सतना पहुंचे सीएम

डिजिटल डेस्क सतना । 3 विधानसभा और 1 लोकसभा में हो रहे उपचुनाव में जीत को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने विजय संकल्प यात्रा शुरू की है। विजयादशमी के मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रैगांव क्षेत्र के सोहावल पहुंचे। यहां गलियों में घूमकर लोगों से मिले। लोगों ने भी मुख्यमंत्री पर पुष्पवर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर प्रत्येक घर पर भाजपा का ध्वज लगाया गया था। शिवराज सिंह ने एक भाजपा कार्यकर्ता के घर स्वयं पार्टी का ध्वज लगाया। सीएम ने कहा कि आज हमने चारों उपचुनाव में जीत का संकल्प लिया है।
 

Created On :   16 Oct 2021 3:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story