होली पर बिखरे खुशियों के रंग, बहनों ने लगाया स्नेह का टीका

Colors of happiness scattered on Holi, sisters put vaccine of affection
होली पर बिखरे खुशियों के रंग, बहनों ने लगाया स्नेह का टीका
रंगोत्सव: शहर भर में धूमधाम से मनाया गया धुरेड़ी पर्व होली पर बिखरे खुशियों के रंग, बहनों ने लगाया स्नेह का टीका

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। रंग, गुलाल और अबीर से एक-दूसरे को सराबोर करने की होड़ और होली के गीतों की मस्ती के साथ रंगों का त्योहार होली बुधवार को पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी एक ही रंग में नजर आ रहे थे। हर  तरफ होली की धूम थी। बच्चे, बूढ़े, जवान सभी होली की मस्ती में थे। मंगलवार को रात्रि में होलिका दहन के बाद से ही लोग होली के रंग में रंगने लगे थे। बुधवार सुबह होते-होते लोग होली की मस्ती में डूब गए। बच्चों की मस्ती तो गुरुवार को भी जारी रही। होली है, होली है की गूँज हर गली, हर मोहल्ले में गूँजती रही। गुरुवार को बहनों ने भाइयाें को स्नेह का टीका लगाया। भाइयों ने भी उपहार देकर बहन की रक्षा करने का वचन दिया।

होली गीतों की रही धूम 

होली आई रे कन्हाई, होली खेलें रघुवीरा, रंग बरसे की धुन पर लोगों का जो थिरकना शुरू हुआ, वह दिनभर तक जारी रहा। सड़क पर मतवालों की टोली घूमती रही, जिनका काम हर आने-जाने वालों को रंगों से सराबोर करना था। लोगों ने रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे से गिले शिकवे भी दूर किए, वहीं विभिन्न संगठनों द्वारा होली मिलन के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जहाँ लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएँ दीं।

मंदिरों में हुए आयोजन 

होली पर मंदिरों में भी विविध आयोजन संपन्न हुए। इस दौरान भगवान को गुलाल, अबीर अर्पित किया गया। पुष्पों से भगवान का शृंगार किया गया एवं फाग गीत मंदिरों में गूँजते रहे। बड़ी खेरमाई मंदिर, बूढ़ी खेरमाई मंदिर, गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, रामलला मंदिर ग्वारीघाट सहित सभी मंदिरों में विशेष अनुष्ठान एवं पूजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

Created On :   10 March 2023 7:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story