Ketan Agarwal Murder Case: आरोपी सिया गोयल की बढ़ेगी मुश्किलें, 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजने की तैयारी, जानें पूरा मामला

आरोपी सिया गोयल की बढ़ेगी मुश्किलें, 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजने की तैयारी, जानें पूरा मामला
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच अब मामले की मुख्य आरोपी सिया गोयल के वकालतनामा को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच अब मामले की मुख्य आरोपी सिया गोयल के वकालतनामा को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। वकील आशुतोष श्रीवास्तव का दावा है कि सिया का वकालतनामा उनके पास है। लेकिन, उनके इस दावे को सिया के परिजनों ने खारिज कर दिया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने सियास का वकालतनामा विपुल दुशींग को दिया है। साथ ही आरोप लगाया कि वकील आशुतोष श्रीवास्तव ने लॉकअप में मौजूद सिया को गुमराह कर वकालतनामे पर साइन करवा लिए।

कोर्ट में सिया गोयल ने कही ये बात

इसके अलावा वडगांव मावल की कोर्ट में सिया ने खुद कोर्ट के समक्ष कहा कि वकील आशुतोष श्रीवास्तव उनके वकील नहीं है। इन आरोपों से नाराज आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि वह सिया के परिजनों को 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजेंगे। बता दें, इससे पहले आशुतोष श्रीवास्तव वकालतनामे को लेकर दावा किया है।

लोहागढ़ किले में बढ़ रही पर्यटकों की संख्या

वहीं, केतन अग्रवाल मर्डर केस के बाद लोहगढ़ किले में पर्यटकों की संख्या में 25 से 30 प्रतिशत बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पहले छुट्टी वाले दिन में यहां करीब एक हजार पर्यटक थे। लेकिन, अब यह संख्या बढ़कर 1500 तक पहुंच गई है। इससे पहले सोमवार से शुक्रवार के बीच यहां करीब 400 पर्यटक आते थे। लेकिन, अब यहां पर 6 से 100 पर्यटक पहुंच रहे हैं।

क्यों आ रहे पर्यटक

लोहागढ़ किले में केतन अग्रवाल की हत्या कैसे हुई? उसकी होने वाली पत्नी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने केतन को घाटी से कैसे धक्का दिया? इन सवालों के जवाब जानने और घटनास्थल देखने के पर्यटक पहुंच रहे हैं। महाराष्ट्र के कई अलग-अलग हिस्सों से ही नहीं बल्कि दिल्ली से भी कुछ पर्यटक केतन मर्डर केस से जुड़े घटनास्थल को देखने के लिए लोहगढ़ किला पहुंच रहे हैं।

Created On :   30 Jun 2026 8:45 PM IST

Tags

Next Story