- आंदोलन तेज करेंगे किसान, आज से राज्यों में करेंगे गवर्नर हाउस का घेराव
- महाराष्ट्र के मुंबई में आज से खुलेंगे कॉलेज, सख्त गाइडलाइंस के साथ शुरू होगी पढ़ाई
- मध्य प्रदेश के मुरैना में कांग्रेस की किसान महापंचायत आज
- झारखंड में कोरोना से संक्रमण के 101 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 3 की मौत
- जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आज घाटी पहुंचेगा संसदीय दल, कल पहली बैठक
Crime in Bihar: पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग, गोली लगने से गई एक जवान की जान

हाईलाइट
- गश्ती के दौरान होमगार्ड के जवान की गोली मारकर हत्या
- बदमाशों ने तीन अलग-अलग वारदातों को दिया अंजाम
डिजिटल डेस्क, पटना। कोरोना संकट और लॉकडाउन के दौर में भी अपराधी वारदात को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे। बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार रात बदमाशों ने फायरिंग की तीन अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया। इन घटनाओं में होमगार्ड के एक जवान और दो महिलाओं की गोली लगने से मौत हो गई।
Begusarai: A Police personnel was shot dead by bike-borne assailants during patrolling in Lohianagar, last night. Police investigation underway. #Biharpic.twitter.com/Fyud2p3MCb
— ANI (@ANI) May 30, 2020
दरअसल पूरी घटना पन्हास चौक की है। शुक्रवार देर रात पुलिस टीम गश्त के लिए निकली थी, तभी उन्हें तीन युवक बाइक पर जाते हुए नजर आए। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें होमगार्ड जवान राजवर्धन की गोली लगने मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए तीनों बदमाशों को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।
इसके अलावा बेगूसराय में शुक्रवार को ही अलग-अलग इलाकों दो और फायरिंग की घटनाएं हुईं। जिसमें अपराधियों ने दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी। दो लोग घायल भी हुए हैं। एक घटना डंडारी थाना क्षेत्र के हरदिया गांव की है। यहां दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने आटा मिल पर फायरिंग की। गोली लगने से आटा मिल मालिक सागर सिंह की पत्नी रीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मिल पर मौजूद एक अन्य महिला गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुई है।
फायरिंग की एक और घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा गांव में हुई। जानकारी के मुताबिक, करीब आधा दर्जन बदमाशों ने किसान मकसूदन महतो को गोली मार दी। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी प्रमिला देवी को भी बदमाशों ने गोली मार दी। दोनों पति-पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां प्रमिला देवी की मौत हो गई, जबकि घायल मकसूदन महतो का इलाज चल रहा है।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।