बिहार: 12 साल की बच्ची ने तोड़ा सब्जी का पौधा, पड़ोसी ने मारपीट कर केरोसीन डालकर जलाया

Bihar: 12-year-old girl breaks plant, neighbor burnt kerosene
बिहार: 12 साल की बच्ची ने तोड़ा सब्जी का पौधा, पड़ोसी ने मारपीट कर केरोसीन डालकर जलाया
बिहार: 12 साल की बच्ची ने तोड़ा सब्जी का पौधा, पड़ोसी ने मारपीट कर केरोसीन डालकर जलाया

डिजिटल डेस्क, बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय से इंसानियत को झकझोर कर रख देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली 12 साल की एक बच्ची को मामूली बात पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। घटना के बाद बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।  बताया जा रहा है कि मासूम ने पड़ोसी के घर से सब्जी का एक पौधा उखाड़ दिया था। इसी बात को लेकर पड़ोसी ने उसके साथ मारपीट भी की।

बरौनी थाना क्षेत्र के निंगा पंचायत के शिवरौना गांव की रहने बच्ची शुक्रवार को घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान बच्ची ने पड़ोस के रहने वाले सिकंदर यादव के घर में लगे कुंदरी के छोटे से पौधे को उखाड़ दिया। जब पड़ोसी ने पौधा उखड़ा हुआ देखा, तो वह गुस्से से आग बबूला हो गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी सिकंदर उसकी पत्नी और बेटी ने बच्ची को पकड़ लिया। पहले उसके साथ मारपीट की और बाद में केरोसिन डालकर आग लगा दी। आग लगने से मासूम बच्ची छटपटाने लगी। अन्य पड़ोसियों ने पार्वती को गंभीर जली अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही बच्ची की मां भी अस्पताल में पहुंच गई। वहीं घायल लड़की की मां अनीता ने बताया कि सिकंदर से जमीन को लेकर भी उसका विवाद चल रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी बेगूसराय निशीत प्रिया ने बताया कि सब्जी का पौधा उखाड़ने को लेकर पड़ोसी पर जलाने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास कर रही है।
 

 

 

Created On :   20 March 2021 6:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story