Satna News: डीजे संचालक को गोली मारने का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

डीजे संचालक को गोली मारने का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

Satna News: हत्या की नीयत से डीजे संचालक को गोली मारने के आरोपी जितेन्द्र बंशकार पिता गैवी बंशकार २४ वर्ष, निवासी बजरहा टोला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि ४ अक्टूबर को फरियादी अंकुर गुप्ता पिता कृष्ण कुमार गुप्ता ३० वर्ष, निवासी लखन चौक, घर के सामने वाहन से डीजे का सामान उतार रहा था। इसी दौरान जितेन्द्र अपने दो साथियों के साथ आया और डीजे ले जाने को बोला। डीजे ले जाने से मना करने पर उक्त तीनों युवक विवाद करने लगे।

इसी दौरान जितेन्द्र ने कट्टा निकालकर अंकुर के ऊपर फायर कर दिया था। अंकुर के सीने में बाएं तरफ गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद उक्त तीनों आरोपी भाग निकले थे। वारदात के बाद से ही पुलिस की कई पार्टियां आरोपियों की तलाश कर रहीं थीं। थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिरों की सूचना पर आरोपी जितेन्द्र को चंडीगढ़ पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Created On :   17 Oct 2025 5:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story