- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- मैहर कोतवाली अंतर्गत मनटोलवा में...
Satna News: मैहर कोतवाली अंतर्गत मनटोलवा में जहरीले कीड़े के काटने से महिला मृत

By - Bhaskar Hindi |25 Oct 2025 1:29 PM IST
निजी वाहन से आनन-फानन सुमित्रा बाई को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया
Satna News: मैहर कोतवाली अंतर्गत मनटोलवा में जहरीले कीड़े के काटने से एक महिला की मौत हो गई, जिस पर मर्ग कायम किया गया है। पुलिस ने बताया कि सुमित्रा बाई पति रामकेश कोल 40 वर्ष, गुरुवार रात को घर में सो रही थी। तकरीबन 3 बजे बाथरूम जाने के लिए घर से बाहर निकली, तभी किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। तब कमरे में लौटकर उसने पति को जानकारी दी और दोबारा सो गई, लेकिन जब शुक्रवार की सुबह वह नहीं उठी तो परिजनों के होश उड़ गए। निजी वाहन से आनन-फानन सुमित्रा बाई को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
Created On :   25 Oct 2025 1:29 PM IST
Next Story












