प्रदूषण: दुनिया में सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाली राजधानी दिल्ली, शहर बिहार का बेगुसराय

दुनिया में सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाली राजधानी दिल्ली, शहर बिहार का बेगुसराय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया में दिल्ली सबसे प्रदूषित राजधानियों की सूची में शामिल है, वहीं शहरों की सूची में बिहार का बेगूसराय सामने आया है। हाल ही में दुनियाभर के प्रदूषण पर ताजा रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दिल्ली सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाली राजधानी के रूप में पहचान बनाए हुए है। जबकि बिहार का बेगुसराय दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर मेंसामने आया है। स्विस संगठन IQAir द्वारा विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2023 जारी की है। 2022 की तुलना में भारत में प्रदूषण बढ़ गया है। क्योंकि सूची में भारत आठवें स्थान से खिसक कर प्रदूषण सूची में तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। लगातार चार बार से दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी दिल्ली बनी हुई है।

2023 की प्रदूषण रिपोर्ट में 134 देशों के साथ 7,812 क्षेत्र और प्रदेश शामिल है। जबकि 2022 में इनकी संख्या 131 देश और 7,323 क्षेत्र और प्रदेश शामिल थे। जिनके आकंड़ें रिपोर्ट में शामिल थे। आपको बता दें विश्व में हर नौ मौतों में से एक मौत वायु प्रदूषण से होती है। वायु प्रदूषण मानव स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा पर्यावरणीय खतरा है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, वायु प्रदूषण हर साल दुनिया भर में अनुमानित सात मिलियन असामयिक मौतों के लिए जिम्मेदार है। वायु प्रदूषण से अस्थमा, कैंसर, स्ट्रोक और फेफड़ों की कई गंभीर बीमारी होने का खतरा हो जाता है।

IQAir ने कहा कि इस रिपोर्ट को बनाने के लिए उपयोग किया गया डेटा 30,000 से अधिक नियामक वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों और अनुसंधान संस्थानों, सरकारी निकायों, विश्वविद्यालयों और शैक्षिक सुविधाओं, गैर-लाभकारी गैर-सरकारी द्वारा संचालित कम लागत वाले वायु गुणवत्ता सेंसर के वैश्विक वितरण, संगठन, निजी कंपनियाँ और नागरिक वैज्ञानिक से एकत्र किया गया था।

स्विस संगठन IQAir द्वारा तैयार की गई विश्व एअर क्वालिटी इंडेक्स रिपोर्ट 2023 के मुताबिक, भारत औसत सालाना PM2.5 सांद्रता के आधार पर 2023 में तीसरे नंबर पर रहा। जबकि बांग्लादेश पहले और पाकिस्तान दूसरे नंबर पर रहा। 2022 में, भारत औसत PM2.5 सांद्रता 53.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के साथ आठवें सबसे प्रदूषित देश के रूप में सामने आया था। यानी अब देश में प्रदूषण और बढ़ गया है।

निजी न्यूज चैनल आज तक की खबर के मुताबिक 118.9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की औसत PM2.5 सांद्रता के साथ बेगुसराय वैश्विक स्तर पर सबसे प्रदूषित शहर के रूप में सामने आय। जबकि 2022 की रिपोर्ट में इस शहर का नाम भी नहीं था। दिल्ली का PM2.5 स्तर 2022 में 89.1 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से बिगड़कर 2023 में 92.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली 2018 से लगातार चार बार दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी हुई है।

PM यानी पार्टिकुलेट मेटर जो वायु में मौजूद ठोस कणों और तरल बूंदों के मिश्रण के छोटे कण होते हैं, जिन्हें इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप से देखते है। हवा में मौजूद कणों को नग्न आंखों से नहीं देख सकते है। PM 2.5 वायुमंडलीय कण पदार्थ को कहते हैं, जिसमें 2.5 माइक्रोमीटर से कम व्यास होता है, जो मानव बाल के व्यास के लगभग 3% है।

Created On :   19 March 2024 3:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story