दिल्ली में ठंड का कहर, कश्मीर में जम गई डल झील, टूटेगा 118 साल पुराना रिकॉर्ड !

Delhi suffering from cold wave, coldest december since 1901
दिल्ली में ठंड का कहर, कश्मीर में जम गई डल झील, टूटेगा 118 साल पुराना रिकॉर्ड !
दिल्ली में ठंड का कहर, कश्मीर में जम गई डल झील, टूटेगा 118 साल पुराना रिकॉर्ड !

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। राजधानी दिल्ली में भी लगातार लुढ़कते पारे के चलते कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी तापमान में और गिरावट आ सकती है। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम है।

वहीं उत्तर भारत की शीतलहर का असर हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में भी पड़ रहा है। राजस्थान के कई इलाकों में तो तापमान शून्य से भी नीचे चला गया है। ये सभी प्रदेश भी दिसंबर की आखिरी तक ठंडी हवाओं की गिरफ्त में रह सकते हैं। मौसम विभाग की माने, तो उत्तर भारत की सर्द हवाएं नीचे की ओर बह रही हैं, जिस कारण इतनी ज्यादा ठंड का प्रकोप बना हुआ है।

टूटेगा दिल्ली का 118 साल पहले का रिकॉर्ड !
दिल्ली में इस साल, दिसंबर की सर्दी का आलम कुछ ऐसा है कि 118 साल पुराना रिकॉर्ड टूट भी सकता है। यह दिसंबर, साल 1901 के दिसंबर के बाद सबसे ठंडा साबित हो सकता है। इससे पहले 919, 1929, 1961 और 1997 में ही दिसंबर माह का औसत तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा है। बता दें कि 1901 में दिसंबर का औसत तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस था, जबकि इस साल दिसंबर में अब तक 19.85 डिग्री सेल्सियस औसत तापमान दर्ज किया गया है, जो 31 तारीख तक 19.15 डिग्री सेल्सियस तक भी गिर सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि जनवरी की शुरूआत में 1901 का रिकॉर्ड टूट भी सकता है।

कश्मीर में जम गई डल झील
ठंडे के प्रकोप के कारण कश्मीर राज्य में डल झील समेत कई जलस्त्रोतों में पानी बर्फ की चादर में बदलता जा रहा है। ठंड की वजह डल झील में का पानी जम गया है। जम्मू और श्रीनगर के दिन के तापमान में सिर्फ दो डिग्री सेल्सियस का अंतर है। जम्मू में दिन का तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस जबकि श्रीनगर का 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

लेह रहा सबसे ठंडा 
लेह गुरुवार को सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा उत्तराखंड में भी आठ शहरों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकार्ड किया गया। वहीं, चमोली के जोशीमठ और कुमाऊं के मुक्तेश्वर में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। हिमाचल में भी छह स्थानों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा।  

Created On :   27 Dec 2019 4:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story