नदी में मिला बुजुर्ग महिला का शव, मौके पर जुटी भीड़

Elderly womans body found in Balapur river
नदी में मिला बुजुर्ग महिला का शव, मौके पर जुटी भीड़
बालापुर नदी में मिला बुजुर्ग महिला का शव, मौके पर जुटी भीड़

डिजिटल डेस्क, बालापुर। मन नदी में  एक 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव मिला है। बालापुर पुलिस ने शव को नदी के बाहर निकालकर पंचनामा कर पाष्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को घटनास्थल पर आधार कार्ड और मोबाईल मिला है। यह सामग्री इसी मृत महिला की हो सकती है, ऐसा संदेह पुलिस को है। पुलिस ने इस सामग्री के आधार पर यह महिला अकोला निवासी होने की जानकारी दी है। पुल के पास मन नदी में मंगलवार की सुबह एक बुजुर्ग महिला का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। इस घटना की जानकारी होते ही लोगों ने घटनास्थल पर भीड़ की। बालापुर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने बालापुर शहर के श्री. संत मच्छिंद्रनाथ बचाव दस्ते के  नारायण मेसरे, लक्ष्मण ढोले, योगेश मेसरे को बुलाकर इस दस्ते की मदद से शव को पानी के बाहर निकाला। इस महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस ने इस परिसर में तलाशी लेने पर पुलिस को एक मोबाइल और आधार कार्ड मिला। जिस पर महिला का नाम सविता सुधाकर महाजन उम्र  ७३, निवासी  चिन्मय कृपा आश्रम, गौरक्षण रोड, नित्यानंद नगर,  अकोला यह होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोष्टमार्टम के लिए बालापुर ग्रामीण अस्पताल में भेज दिया और इस मामले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया। आगे की जांच पुलिस कर रही है।

Created On :   10 Aug 2022 12:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story