- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष को पितृ...
पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष को पितृ शोक

डिजिटल डेस्क, महेवा । पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजेश खरे एवं एसईसीएल में आरआई पद पर पदस्थ अवधेश खरे के पिताजी बृजराज बहादुर खरे का 94 वर्ष की आयु में दिनांक ०१ मार्च २०२२ को प्रात: ०4:30 बजे महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर देहावसान हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही महेवा नगर में शोक की लहर फैल गई। शोक संवेदना प्रकट करने सैकड़ों की तादाद में लोग शोकाकुल परिवार के घर पहुंचे। दोपहर 12 बजे स्वर्गीय बृजराज बहादुर खरे को पंचतत्व में विलीन किया गया। वह शिक्षा विभाग में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत रहे हैं। आपका जीवन गौ सेवा एवं जन सेवा में समर्पित रहा जिसे उनके छोटे पुत्र राजेश खरे अनवरत आगे ले जा रहे हैं।
Created On :   3 March 2022 10:58 AM IST
Tags
Next Story












