बागै नदीं पर पुल निर्माण हेतु सेतु विभाग के अधिकारियो ने किया स्थल निरीक्षण

For the construction of a bridge over the Bagai river, the officials of the bridge department did site inspection
बागै नदीं पर पुल निर्माण हेतु सेतु विभाग के अधिकारियो ने किया स्थल निरीक्षण
अयजगढ बागै नदीं पर पुल निर्माण हेतु सेतु विभाग के अधिकारियो ने किया स्थल निरीक्षण

डिजिटल डेस्क,अयजगढ .। लोक निर्माण सेतु विभाग सब डिवीजन नौगॉव जिला छतरपुर के एसडीओ आर.के. सिंह ने अपने विभागीय सहयोगियों एवं राजस्व विभाग के आरआई, खोरा-भदैंया के बीच में बहने वाली बागै नदीं पर प्रस्तावित पुल निर्माण के स्थल का निरीक्षण किया तथा पुल निर्माण मार्ग पर पडने वाली शासकीय भूमि एवं कृषको के निजी खातेदारो की कृषि भूमि के सम्बध में जानकारी राजस्व कर्मचारियों से प्राप्त की। सेतु विभाग के एसडीओ श्री सिंह ने बताया कि पुल निर्माण की अधिकांश औपचारिकतायें पूरी हो चुकी हैं अभी केवल भोपाल से प्रशासकीय स्वीकृत मिलना शेष है। स्वीकृति मिलने के तुरंत बाद टेण्डर प्रक्रिया प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। सेतु विभाग के इन्जीनियर आर.के. सिंह की देखरेख में केन नदीं का बीरा पुल एवं गुमानंगज नदी का पुल बनाया जा चुका है। खोरा की बागै नदीं के पुल निर्माण का डीपीआर भी इन्हीं के द्वारा वर्ष 2016 र्मं बनाकर बजट की मंजूरी हेतु भोपाल भेजा गया था। बजट की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रीय लोगों की आवागमन की समस्या से निजात मिल जायेगी। पुल निर्माण हेतु दो बार जल सत्याग्रह करने एवं एक दशक से क्षेत्रीय जनता के सहयोग से पुल निर्माण की मॉग हेतु लगातार संघर्ष करने वाले क्षेत्रीय विकास संघ के संयोजक श्रीराम पाठक ने अपने निज निवास पर सेतु विभाग के एसडीओ आर.के. सिंह एवं उनके सहयोगी कर्मचारियो का शाल श्रीफल एवं धर्मिक पुस्तक भेंटकर सम्मान किया। श्री पाठक ने अधिकारियो एवं बजट स्वीकृति में सराहनीय योगदान देने वाले क्षेत्रीय विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह का आभार ज्ञापित किया है। 

Created On :   26 Feb 2022 6:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story