बेरछा में सर्वे की गति बढ़ाएं बढ़ाएं- कलेक्टर श्री जैन बेरछा में कंटेन्मेंट एरिया का कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण

Increase the speed of survey in Berchha - Collector Shri Jain inspected the container area in Berchha
बेरछा में सर्वे की गति बढ़ाएं बढ़ाएं- कलेक्टर श्री जैन बेरछा में कंटेन्मेंट एरिया का कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण
बेरछा में सर्वे की गति बढ़ाएं बढ़ाएं- कलेक्टर श्री जैन बेरछा में कंटेन्मेंट एरिया का कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण

डिजिटल डेस्क शाजापुर | शाजापुर कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर श्री दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव ने बेरछा में कंटेन्मेंट क्षेत्र का निरीक्षण कर सर्वे की गति बढ़ाने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री जैन ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बेरछा में लाकडाउन की अवधि तीन दिन और बढ़ाने के लिए कहा। लाकडाउन में बैंक सहित सभी संस्थानों को बंद करने के लिए कहा। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कंटेन्मेंट क्षेत्र के निवासियों से चर्चा भी की। कलेक्टर ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने घरों में ही रहें। मास्क लगाये, बार-बार हाथ धोये, सेनेटाइजर का उपयोग करे ऒर सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंस बना कर रखें। इसके पूर्व कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने शाजापुर नगर में बनाये गए कोविड केयर सेंटर का भी निरीक्षण किया। 

Created On :   13 July 2020 11:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story