चुनावी साल और दौरे: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 30 सितंबर को मध्यप्रदेश के दौरे पर, जन आक्रोश यात्रा में होंगे शामिल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी  30 सितंबर को मध्यप्रदेश के दौरे पर,  जन आक्रोश यात्रा में होंगे शामिल
  • सांसद राहुल गांधी का मप्र दौरा
  • शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा में जन आक्रोश यात्रा
  • यात्रा में शामिल होंगे गांधी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी 30 सितंबर को मध्यप्रदेश के दौरे पर है। गांधी के इस दौरे को चुनावी लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। दौरे के दौरान राहुल गांधी 30 सितंबर शनिवार को शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा में जन आक्रोश यात्रा में शामिल होंगे।

मध्यप्रदेश की सत्ता पर काबिज बीजेपी के दिग्गज नेताओं के चुनावी साल में दौरे जारी है। वहीं कांग्रेस भी यात्रा और दौरों में पीछे नहीं है। इसी कड़ी में आगामी 30 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्यप्रदेश के दौरे पर आने वाले है। इससे पहले गांधी का शहडोल का दौरा रद्द हुआ था। जिसके बाद अब वे शाजापुर आ रहे है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। आपको बता दें यहां राहुल गांधी आ रहे है वो क्षेत्र कांग्रेस के युवा विधायक कुणाल चौधरी का है।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही समय बचा है। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियों तेज कर दी है, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 2023 विधानसभा चुनाव से पहले पहली बार प्रचार करने आएंगे। इसे लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी है।

Created On :   27 Sep 2023 4:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story