जबलपुर - 4 करोड़ की 13 हजार वर्गफीट शासकीय भूमि मुक्त कराई

Jabalpur - 13 thousand sq ft government land of 4 crores freed
जबलपुर - 4 करोड़ की 13 हजार वर्गफीट शासकीय भूमि मुक्त कराई
जबलपुर - 4 करोड़ की 13 हजार वर्गफीट शासकीय भूमि मुक्त कराई

डिजिटल डेस्क जबलपुर । माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने एक बार फर प्रशासन की टीम निकली और भानतलैया क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही की। माफिया के आलीशान मकान, दफ्तर और गार्डन को ध्वस्त करने बुल्डोजर चला और अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। टीम ने लगभग 13 हजार वर्गफीट में बने निर्माण को तोड़ा, जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ बताई गई है। 
भू-माफिया सहित सभी तरह के माफिया की लिस्ट प्रशासन द्वारा तैयार की गई है। इसी कड़ी में रविवार सुबह टीम ने मोर्चा संभाला और घमापुर चौक के पास भानतलैया क्षेत्र में फड़बाज और गुंडा मोनू सोनकर के सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाये गये अवैध निर्माण को तोडऩे की कार्यवाही की। राजस्व, पुलिस और नगर निगम के बुल्डोजर सुबह 6 बजे ही क्षेत्र में पहुंच गये थे जिससे हड़कंप मच गया था। टीम ने पूरे दिन कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण को तोड़ा। शासन से मिले निर्देश के बाद जो माफिया की लिस्ट तैयार की गई है उसमें मोनू सोनकर का भी नाम था।   
पहले ही दिया गया था नोटिस 
 माफिया के खिलाफ कार्यवाही करने से पहले ही क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था। मार्गों को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया गया था। कार्यवाही के दौरान किसी तरह की विवाद की स्थिति न बने इसके लिये पहले से ही तैयारी कर ली गई थी। अधिकारियों के अनुसार अवैध निर्माण को लेकर मोनू सोनकर को पहले ही नोटिस जारी कर दिया गया था और मकान को भी खाली करा दिया गया था। हालाँकि कार्यवाही के दौरान विरोध या विवाद जैसी स्थिति नहीं बनी। 
माफिया के 3 स्थानों पर हुई कार्यवाही 
1. टीम ने नजूल ब्लॉक नंबर 122 प्लॉट नंबर 3 पर शासकीय नजूल भूमि पर बने 2600 वर्गफीट के मकान में जहाँ 2400 वर्गफीट अवैध निर्माण किया गया था उसे तोड़ा गया। 
2. शासकीय भूमि पर बनाये गये गार्ड रूम, स्टोर रूम के साथ ही पास में ही 5000 वर्गफीट पर बनाये गये गार्डन में भी बुल्डोजर चलाकर तहस-नहस किया गया। इसकी कीमत लगभग ढाई करोड़ आँकी गई है। 
3. प्लॉट नंबर 3 पर ही नगर निगम की स्वीकृति के बिना 5000 वर्गफीट पर बनाये गये कार्यालय जिसमें अवैध गतिविधियाँ संचालित होती थीं उसे भी टीम ने तोड़ा। इस िनर्माण की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ बताई गई है। 
 

Created On :   14 Dec 2020 1:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story