भोपाल में बीजेपी और कांग्रेस दोनों दफ्तरों में विराजे गणेशजी

Lord Ganesha established in both BJP and Congress party office
भोपाल में बीजेपी और कांग्रेस दोनों दफ्तरों में विराजे गणेशजी
भोपाल में बीजेपी और कांग्रेस दोनों दफ्तरों में विराजे गणेशजी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी में आज प्रदेश भाजपा कार्यालय और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय दोनों जगहों पर गणेश चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज गणेश जी की विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ प्रतिमा की गरिमापूर्ण ढंग से स्थापना की गयी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने पूजन-अर्चन कर रिद्धी-सिद्धी के दाता भगवान श्री गणेश की स्थापना कर प्रदेश में सुख शांति की कामना की।

इस अवसर पार्टी की प्रदेश मंत्री सुश्री कविता पाटीदार, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री राजो मालवीय, प्रदेश कार्यालय मंत्री राजेन्द्रसिंह राजपूत, सत्येन्द्र भूषण सिंह, हरिशंकर जायसवाल, पूनम पटवारे, कृष्णगोपाल पाठक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं कार्यालय परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे।

इसी प्रकार शिवाजी नगर भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालाय परिसर में गुरुवार को गणेश प्रतिमा की स्थापना की गयी। मंत्रोच्चार के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष चन्द प्रभाष शेखर, कोषाध्यक्ष गोविन्द गोयल, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह और मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने गणेश जी की पूजा अर्चना की। अशोक जैन भाभा, अतुल शर्मा सहित कांग्रेस प्रवक्तागण और कार्यालयीन कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Created On :   13 Sep 2018 2:03 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story