देवास: समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर प्रदेश की पहचान बनायेगा मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री ने दी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
देवास: समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर प्रदेश की पहचान बनायेगा मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री ने दी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई

डिजिटल डेस्क, देवास। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश शीघ्र ही समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर प्रदेश की पहचान बनायेगा। सभी वर्गों का कल्याण सुनिश्चित करते हुए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का लक्ष्य हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कोरोना संकट की परिस्थितियों में आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दिया है। इसके अंतर्गत आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण तेजी से किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि देश की स्वतंत्रता जिन बलिदानियों के कारण मिली है, उनका पुण्य स्मरण करते हुए इस वर्ष छोटे स्वरूप में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उम्मीद व्यक्त की है कि प्रदेश के नागरिक वर्तमान कोरोना की चुनौती का साहस से सामना करते हुए प्रदेश की प्रगति के लिए सहभागी बनेंगे।

Created On :   14 Aug 2020 10:45 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story