संभाग में विद्यार्थियों समेत पांच लाख लोगों ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार

Madhya Pradesh News: Five lakh people including students performed collective Surya Namaskar
संभाग में विद्यार्थियों समेत पांच लाख लोगों ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार
सागर संभाग में विद्यार्थियों समेत पांच लाख लोगों ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार
हाईलाइट
  • योग करने से शरीर और मन दोनों रहते हैं स्वस्थ: गोविंद सिंह राजपूत

डिजिटल डेस्क, सागर। सागर संभाग में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई तथा संभाग में साढ़े 4 लाख विद्यार्थियों समेत 5 लाख लोगों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार में भागीदारी की। जिसमें जनप्रतिनिधियों अधिकारी- कर्मचारियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने हिस्सा लिया। सागर के पीटीसी ग्राउंड में 80 हजार स्कूली बच्चों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेन्द्र जैन, कलेक्टर दीपक आर्य, एसपी तरुण नायक, नगर निगम कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण मनीष वर्मा ने बच्चों के साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री राजपूत ने कहा कि योग करने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। यदि प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करते हैं तो अन्य किसी एक्ससाइज की आवश्यकता नहीं होगी। आप स्वस्थ और निरोग रहेंगे। उन्होंने बताया कि 1997 में जब वे जापान गये थे तो उन्होंने जापान में लोगों को योगाभ्यास करते हुए देखा उन्होंने स्कूली बच्चों से कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।

2 लाख 68 हजार लोगों ने देखा सूर्य नमस्कार 

सागर संभाग के सभी 6 जिलों में सूर्य नमस्कार में स्कूली और महाविद्यालयीन विद्यार्थियों समेत पांच लाख 9 हजार लोगों की भागीदारी रही। सागर में 80 हजार 143, दमोह में 38 हजार 978, पन्ना में 52 हजार 199, छतरपुर में 1 लाख 40 हजार 629, टीकमगढ़ 95 हजार 903, निवाड़ी 22 हजार 560 स्कूल विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार किया। जबकि सूर्य नमस्कार देखने वालों की संख्या सागर संभाग में 2 लाख 68 हजार 360 रही।

कार्यक्रम में विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि योग को भारत के साथ साथ पूरी दुनिया में योग के महत्व को अंगीकार किया गया है। यह व्यक्ति को स्वास्थ्य की दृष्टि से अद्भुत लाभ प्रदान करता है। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् से हुआ। इसके बाद स्वामी विवेकानंद के शिकागो में दिए गए भाषण के अंश मध्यप्रदेश गान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सामूहिक रूप सूर्य नमस्कार के 12 आसनों का अभ्यास और प्राणायाम किया गया।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अखिलेश पाठक, उप संचालक प्राची जैन, अरविंद जैन, डॉ. आशुतोष गोस्वामी, डॉ. गिरीश मिश्रा, डॉ. महेन्द्र प्रताप तिवारी, सीजी फिलप, जिला खेल अधिकारी संजय दादर, आनंद गुप्ता, सीएम राइज स्कूल की छात्राएं र उत्कृष्ट विद्यालय सहित सागर नगर की f विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं प्राचार्य शिक्षक जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Created On :   14 Jan 2023 6:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story