विवाहिता बेटी समेत लापता, अपराध दर्ज- पड़ताल शुरु

By - Bhaskar Hindi |26 July 2022 1:12 PM IST
खामगांव विवाहिता बेटी समेत लापता, अपराध दर्ज- पड़ताल शुरु
डिजिटल डेस्क, खामगांव | विवाहिता बेटी समेत लापता होने की घटना तहसील के ग्राम नायदेवी यहां २३ जुलाई की रात घटी, मामले में शिकायत के आधार पर ग्रामीण पुलिस ने लापता का मामला दर्ज किया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील के ग्राम नायदेवी निवासी विशाल धनराज धुरंधर (२९) यह २३ जुलाई की रात आठ बजे दौरान पिसाना लाने के लिए चक्की पर गए थे। इस बीच उनकी पत्नी सौ रोशनी विशाल धुरंधर (२२) यह बेटी अनन्या (१८) माह समेत किसी को कुछ न बताते घर से चली गई। उसे सभी और खोजने पर भी उसका कही पर भी पता नहीं चला, अंत में पति विशाल धुरंधर ने हिवरखेड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर से पुलिस ने लापता होने का मामला दर्ज किया हैं। आगे की जांच पुहेकां राजेश हिवाले कर रहे हैं।
Created On :   26 July 2022 6:42 PM IST
Next Story