मानसून बस 100 किलोमीटर दूर, 48 घंटे के भीतर बरस सकते हैं मेघ

Monsoon just 100 km away, clouds may rain within 48 hours
मानसून बस 100 किलोमीटर दूर, 48 घंटे के भीतर बरस सकते हैं मेघ
मानसून बस 100 किलोमीटर दूर, 48 घंटे के भीतर बरस सकते हैं मेघ


डिजिटल डेस्क जबलपुर। दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा और बालाघाट जिलों में मानसून प्रवेश कर गया है। मंडला में पिछले दो दिन से बारिश हो रही है। जबलपुर के लिहाज से कहा जाए तो मानसून केवल अब महज 100 किलोमीटर की दूरी पर है। मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त की है कि आने वाले 48 घंटों में जबलपुर में मानसून सक्रिय हो सकता है। आगे तीन से चार दिनों तक जिले में अच्छी बारिश हो सकती है। बारिश के लिए अभी कई सिस्टम सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवात बना हुआ है। अरब सागर, बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवाएँ आ रही हैं। राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश होते हुए एक द्रोणिका भी अरब सागर तक बनी हुई है। इसे बारिश के लिए अच्छा माना जा रहा है।
क्या कह रहे मौसम विद-
मौसम वैज्ञानिक देवेन्द्र तिवारी कहते हैं कि एक-दो दिन के अंदर मानसून यदि जबलपुर में सक्रिय हो गया तो 8 सालों बाद मानसून समय से पहले सक्रिय हुआ कहलाएगा। वर्ष 2013 में मानसून का 11 जून को जबलपुर में प्रवेश हुआ था। इस साल भी कुछ इसी तरह के हालात निर्मित होते दिख रहे हैं। वैसे मौसम विभाग के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार जिले में मानसून आने की निर्धारित तिथि 15 जून है। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिमी मानसून का प्रवेश हुआ है, इसकी अधिकृत घोषणा भी कर दी गई है।
10 दिन में 2 इंच बारिश -
मानसूनी सीजन में 1 से 10 जून की शाम तक जिले में 51.9 एमएम यानी 2 इंच बारिश हो चुकी है। इसमें भी ज्यादातर बारिश दो दिनों के अंदर हुई है। पहले दिन आधा इंच के करीब हुई तो दूसरे दिन इससे कुछ ज्यादा बारिश हुई। जिले में बारिश का औसत 52 से 55 इंच के बीच है। मानसून का समय पर प्रवेश होता है तो यह औसत पूरा होने की संभावना भी बेहतर होती है।
सामान्य से नीचे तापमान -
मानसून सक्रिय होने से गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान एकदम नीचे आ गया। अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज िकया गया जो सामान्य से 10 डिग्री नीचे रहा। न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 5 डिग्री नीचे रहा। शहर के आसपास अभी दक्षिणी-पश्चिमी हवाएँ 4 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं।पी-4
इन तारीखों में आया मानसून -
वर्ष -------डेट
2020 - 15 जून
2019--28 जून
2018--24 जून
2017--- 17 जून
2016--- 19 जून
2015-- 25 जून
2014--19 जून
2013--- 11 जून

 

Created On :   10 Jun 2021 4:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story