महाराष्ट्र के तीन फोटोग्राफरों को राष्ट्रीय फोटोग्राफ पुरस्कार

National Photograph Award to three photographers from Maharashtra
महाराष्ट्र के तीन फोटोग्राफरों को राष्ट्रीय फोटोग्राफ पुरस्कार
उपलब्धि महाराष्ट्र के तीन फोटोग्राफरों को राष्ट्रीय फोटोग्राफ पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. महाराष्ट्र के तीन फोटोग्राफरों को राष्ट्रीय फोटोग्राफ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वालों में पुणे के उमेश निकम और अरुण साहा तथा मुंबई के दीपज्योति बनिक शामिल है। यह पुरस्कार केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन ने मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा की उपस्थिति में प्रदान किए।केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से इस वर्ष 13 फोटोग्राफरों को विभिन्न वर्ग में राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पेशेवर फोटोग्राफर और शौकिया फोटोग्राफर प्रत्येक व र्ग में छह फोटोग्राफरों को पुरस्कार दिए गए। इस वर्ष का व्यावसायिक फोटोग्राफी पुरस्कार शशि कुमार रामचंद्रन को और शौकिया फोटोग्राफी का पुरस्कार पुणे के अरुण साहा को प्रदान किया गया। वरिष्ठ फोटो पत्रकार शिप्रा दास को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
 

Created On :   8 March 2023 2:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story