अब रामटेक नगरपरिषद में होंगे 20 पार्षद, एसडीओ वंदना ने प्रशासक का कार्यभार संभाला

Now Ramtek Municipal Council will have 20 councilors, SDO Vandana takes over as administrator
अब रामटेक नगरपरिषद में होंगे 20 पार्षद, एसडीओ वंदना ने प्रशासक का कार्यभार संभाला
जिम्मेदारी अब रामटेक नगरपरिषद में होंगे 20 पार्षद, एसडीओ वंदना ने प्रशासक का कार्यभार संभाला

डिजिटल डेस्क, रामटेक. नगरपरिषद पदाधिकारी, पार्षदों का कार्यकाल  8 फरवरी 2022 को खत्म होने के बाद 9 फरवरी से एसडीओ वंदना सवरंगपते ने बतौर प्रशासक का कार्यभार स्वीकारा। नप के सार्वजनिक चुनाव की प्रक्रिया के चलते गुरुवार को नप कार्यालय में और वेबसाइट पर प्रारूप प्रभाग रचना और प्रभाग दर्शक नक्शा प्रसिद्ध किया गया हैं। जिसके तहत वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर दो सदस्यीय 10 प्रभागों की रचना की गई है। जिसके चलते  सदस्य संख्या 17 से 20 पहुंच गई। 10 पुरुष और 10 महिला आरक्षित सीट होगी। इसमें 3 सदस्य  अनुसुचित जाति के होंगे। इसमें भी दो महिलाएं और एक सर्वसाधारण सीट होगी।  वहीं जनसंख्या के आधार पर अनुसूचित जमाति के लिए एक सीट होगी। क्योंकि गत 2016-17 में यह सीट सर्वसाधारण थी। आगामी चुनाव में यह सीट महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई है। 2 अनु.जाति की और 1 अनु.जमाति प्रवर्ग महिला के लिए आरक्षण होगा। बाकी 7 जगह महिलाओं के लिए होगी।

नगर की कुल जनसंख्या 22,310 बताई गई हैं। इसमें 3040 अनु. जाति और 1387 अनु.जमाति प्रवर्ग की कुल संख्या है. नप प्रारूप प्रभाग रचना कार्यक्रम अनुसार 2 मार्च को प्रारूप प्रभाग रचना का प्रस्ताव, प्रभाग की संख्या, प्रभागनिहाय अनु.जाति, अनु.जमाति का जनसंख्या क्षेत्र, प्रभाग सीमांकन, नक्शा, पार्षद संख्या का प्रस्ताव जिलाधिकारी विमला आर. को भेजा गया था। मंजूर प्रस्ताव गुरुवार को घोषित किया गया। इसके बाद आगामी 17 मार्च 2022 तक आपत्ति, सूचना स्वीकृत की जाएगी। पश्चात इस पर सुनवाई हेगी। प्रत्येक प्रभाग की जनसंख्या न्यूनतम 2008 और अधिकतम 2454 होगी।
नप के वर्ष 2016 -17 के चुनाव में सीमांकित लगभग सभी प्रभागों को इस बार बदलने से अभी तक चुनाव तैयारी करने वाले इच्छुकों में कहीं खुशी, कहीं गम की स्थिति हैं। प्रभाग रचना के बाद अब सभी की निगाहें ओबीसी आरक्षण नीति निर्णय पर टिकी हुई हैं। फिलहाल इच्छुक उम्मीदवार नप कार्यालय पहुंचकर नई सीमांकित अपने प्रभाग की जानकारी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Created On :   13 March 2022 11:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story