- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- सतना में चोरी के आरोपी को 1 साल की...
सतना में चोरी के आरोपी को 1 साल की कैद
![One year imprisonment for theft accused in Satna One year imprisonment for theft accused in Satna](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2022/01/one-year-imprisonment-for-theft-accused-in-satna_730X365.jpg)
By - Bhaskar Hindi |19 Jan 2022 5:28 AM GMT
सतना सतना में चोरी के आरोपी को 1 साल की कैद
डिजिटल डेस्क, सतना। आधी रात को घर में घुसकर नकदी चुराते पकड़े गए आरोपी को अमरपाटन की न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने एक साल के कारावास की सजा से दंडित किया है। न्यायाधीश कमलेश कुमार कोल की अदालत ने आरोपी शैलेन्द्र सोनी पिता संतलाल सोनी निवासी अरगट थाना रामनगर पर 1 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। अभियोजन की ओर से एडीपीओ सतीश कुमार वर्मा ने पक्ष रखा। अरगट निवासी लालजी गुप्ता ने 8 जुलाई 2014 की रात करीब 12 बजे आरोपी को पैंट की जेब से रुपए चोरी करते हुए पकड़ा था। रिपोर्ट पर अमरपाटन थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भादवि की धारा 457, 380 का प्रकरण दर्ज कर अदालत में पेश किया। आरोप साबित पाए जाने पर कोर्ट ने आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा से दंडित किया है।
Created On :   19 Jan 2022 10:57 AM GMT
Tags
Next Story