स्विट्जरलैंड और थाईलैंड से लौटे लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, जाँच के लिए आज भेजे जाएँगे सैंपल

People returned from Switzerland and Thailand admitted to isolation ward, will go for samples
स्विट्जरलैंड और थाईलैंड से लौटे लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, जाँच के लिए आज भेजे जाएँगे सैंपल
स्विट्जरलैंड और थाईलैंड से लौटे लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, जाँच के लिए आज भेजे जाएँगे सैंपल

डिजिटल डेस्क जबलपुर । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रेखांकित 16 देशों में यात्रा करने वालों की स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। इन देशों से शहर आने वालों की सूचना पर विभाग की टीम उनके घर जाकर जाँच कर रही है। गुरुवार को ऐसे लोग मिले जो कि हाल ही के दिनों में इन देशों की यात्रा कर के आए हैं। स्विट्जरलैंड से दो दिन पहले लौटे वहाँ पढ़ाई करने वाले सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले एक युवा के साथ ही पत्नी के साथ थाईलैंड गए एक दम्पति की जाँच की गई। छात्र युवक को विक्टोरिया तथा दम्पति में पत्नी को घर पर ही तथा पति को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। कुछ दिन पहले लंदन से लौटीं नया गाँव निवासी एक युवती को भी होम आइसोलेट किया गया है। दो दिन पहले अमरीका से लौटे एक न्यायिक अधिकारी की भी हैल्थ टीम ने जाँच की। 
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन निवासी युवक स्विट्जरलैंड में पढ़ाई कर रहा है। एक महीने में वह जर्मनी और फ्रांस भी गया, दो दिन पहले ही व शहर आया है। जानकारी मिलने पर उसे विक्टोरिया अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया, शुक्रवार को उसका सैंपल जाँच के लिए भेजा जाएगा। इसी प्रकार 12 दिन पहले थाईलैंड से लौटे दम्पति की भी जाँच मेडिकल में हुई। पति में संभावित लक्षण मिलने पर उसे भर्ती किया गया तथा पत्नी को 14 दिन घर में ही रहने की हिदायत दी गई। शुक्रवार को सैंपल जाँच के लिए भेजा जाएगा। चिकित्सकों का कहना है कि 14 दिनों की गाइडलाइन होने के कारण उसे सैंपलिंग के लिए भर्ती किया गया है।
 

Created On :   20 March 2020 1:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story