- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Tumsar
- /
- ईंधन मूल्य वृद्धि के खिलाफ बजाई...
ईंधन मूल्य वृद्धि के खिलाफ बजाई थाली
By - Bhaskar Hindi |4 April 2022 10:09 AM GMT
तुमसर ईंधन मूल्य वृद्धि के खिलाफ बजाई थाली
डिजिटल डेस्क, तुमसर। रविवार को पेट्रोल, डीजल, गैस, खाद्य तेल, दाल की बढ़ती कीमतों के विरोध में शिवसेना ने प्रदर्शन किया। ईंधन दरवृद्धि से महंगाई बढ़ गई है। इससे आम नागरिकों की जेब ढीली करनी पड़ रही है। केंद्र सरकार के विरोध में थाली व ताली बजाकर युवासेना ने आंदोलन किया। युवासेना जिला समन्वयक मनोज चौबे, विद्यार्थी सेना जिलाप्रमुख हेंमत रहांगडाले, शिवसेना विभाग प्रमुख अमित एच. मेश्राम, उपजिला संगठक जगदीश त्रिभुवनकर, तहसील अधिकारी पवन खवास, शहर अधिकारी प्रवीण गुप्ता, ग्रामपंचायत सदस्य जय मोरे, नीलकंठ सिंगाडे, लंकेश तिजारे, तुलसीराम सेलोकर, रितीक श्रीवास, मुकेश टेकाम सह शिवसैनिक उपस्थित थे।
Created On :   4 April 2022 2:02 PM GMT
Next Story