- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- तुमसर
- /
- मनोरोगी पति ने पत्नी को उतारा मौत...
मनोरोगी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर कर ली खुदकुशी

डिजिटल डेस्क, तुमसर। मानसिक रूप से बीमार पति ने पत्नी की ब्लेड से गला रेतकर व खुद पर वार कर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार की सुबह सीतासावंगी ग्राम में हुई। सुबह होने पर भी जब माता-पिता ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो बड़ी बेटी ने खिड़की से कमरे में देखा। दोनों रक्त से लथपथ पड़े दिखे। उसने आसपास के नागरिकों को सूचना दी। जिला पुलिस अधीक्षक लोहित मतानी समेत पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। कमरे से ब्लेड जब्त की है। गोबरवाही पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मृतक दंपति का नाम सुशील नीलकंठ बोरकर (46) तथा सरिता बोरकर (42) है।
Created On :   14 Oct 2022 8:43 PM IST
Next Story












