पुलिस के रवैए से परिवहन अधिकारी-कर्मचारी नाराज - कई माँगों के साथ हड़ताल, आरटीओ कार्यालय में लगा रहा ताला

Police officer angry with police attitude - strike with many demands, lock in RTO office
पुलिस के रवैए से परिवहन अधिकारी-कर्मचारी नाराज - कई माँगों के साथ हड़ताल, आरटीओ कार्यालय में लगा रहा ताला
पुलिस के रवैए से परिवहन अधिकारी-कर्मचारी नाराज - कई माँगों के साथ हड़ताल, आरटीओ कार्यालय में लगा रहा ताला

डिजिटल डेस्क जबलपुर । पूरे प्रदेश के परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अपनी माँगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं। बुधवार को आरटीओ कार्यालय इसके चलते बंद रहा जिसमें करीब 50 अधिकारी-कर्मचारियों ने किसी तरह से कार्य नहीं किया। कई जिलों में दस्तावेजों के आधार पर रिटायर आरटीओ के विरुद्ध पुलिस ने मामले दर्ज कर लिये हैं जिसका परिवहन कर्मियों ने विरोध किया है। परिवहन कर्मियों का कहना है कि लाइसेंस बनाते समय जो भी दस्तावेज प्रस्तुत किये जाते हैं उनमें कर्मचारी और अधिकारी का कोई दोष नहीं हो सकता है। इसको लेकर जिम्मेदारी दस्तावेज प्रस्तुत करने वाले की होती है, लेकिन इस मामले में पुलिस ने त्रुटि अधिकारियों की मानी और मामले परिवहन अधिकारी पर दर्ज किये, यह गलत है। इसी के साथ प्रदेश के कई जिलों में परिवहन अधिकारी और कर्मियों के पद खाली हैं, लेकिन इनको भरा नहीं जा रहा है। आरटीओ संतोष पॉल के अनुसार माँगों को लेकर यह  हड़ताल की जा रही है। उम्मीद है जल्द समाधान निकलेगा। 
 

Created On :   8 April 2021 10:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story