कर्ज चुकाने के बाद परेशान कर रहे सूदखोर - 4 के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट 

Report filed against usury-4 harassing money after repaying debt
कर्ज चुकाने के बाद परेशान कर रहे सूदखोर - 4 के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट 
कर्ज चुकाने के बाद परेशान कर रहे सूदखोर - 4 के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट 

डिजिटल डेस्क जबलपुर । कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला रितु पाठक ने कोतवाली थाने में शिकायत देकर सूदखोरों पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। सूत्रों के अनुसार कपड़े के व्यापार में घाटा लगने पर महिला ने कई लोगों से कर्ज लिया था और सूदखोर अब उसे धमकी दे रहे हैं। 
 सूत्रों के अनुसार महिला की रिपोर्ट पर बीती रात पुलिस ने होमसांइस रोड निवासी शिखा जैन व किशन अग्रवाल के खिलाफ शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिखा जैन से महिला ने 8 प्रतिशत ब्याज दर पर 1 लाख कर्ज लिया था जिसके एवज में महिला द्वारा 1 लाख 46 हजार रुपये चुकता किए जाने के बाद उसे सूदखोर महिला परेशान कर धमका रही थी। वहीं किशन अग्रवाल से कर्ज लेने व वापस नहीं करने पर धमकी मिलने की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। उक्त महिला की शिकायत पर गुरुवार को भी दो सूदखोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें मंजू डोंगरे निवासी रांझी से ग्रुप लोन के नाम पर 60 हजार रुपये 20 प्रतिशत की दर पर कर्ज लिया था। इसी प्रकार त्रिमूर्ति नगर हर्षा टेकवानी से 40 हजार 20 प्रतिशत पर कर्ज लिया था जो कि उन्हें धमका रहे हैं। इन दोनों महिला सूदखोरों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
 

Created On :   24 July 2020 1:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story