विद्यार्थियों का सांची शैक्षणिक भ्रमण

Sanchi educational tour of the students of Sect College
विद्यार्थियों का सांची शैक्षणिक भ्रमण
सेक्ट काॅलेज विद्यार्थियों का सांची शैक्षणिक भ्रमण

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सेक्ट काॅलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन में समस्त बी.एस.सी, बी.सी.ए, बी.बी.ए, बी.काॅम के छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया था। जिसमें समस्त विद्यार्थियों को ऐतिहासिक स्थल साँची का भ्रमण कराया गया।

छात्र-छात्राओं ने साँची पहुंचकर यहाँ के इतिहास से संबंधित जानकारी ली,जिसमें उन्होंने जाना कि साँची का महान स्तूप भारत की सबसे प्राचीन संरचनाओं में से एक है और तीसरी शताब्दी में महान सम्राट अशोक ने इसे बनवाया था। इसका नाभिक अर्धगोल ईट संरचना में बुद्ध के अवशेषों के आधार पर बनाया गया है। इसे छत्र का ताज भी पहनाया गया है। यह छत्र बुद्ध की उच्चता को दर्शाता है। इस प्रकार समस्त छात्र-छात्रओं ने साँची  भ्रमण पर साँची से संबंधित ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त करने के साथ-साथ खूब मनोरंजन किया।

सेक्ट काॅलेज के प्राचार्य डाॅ॰ सत्येन्द्र खरे व काॅलेज के डीन एकेडिमिक नितिन मोढ़ के मार्गदर्शन में छात्रों के इस साँची भ्रमण का नेतृत्व  काॅलेज के उप प्राचार्य श्री योगेन्द्र चैहान ,डाॅ रवीन्द्र श्रीवास्तव व श्री उमेश कुमार द्वारा किया गया, साथ ही समस्त फैकल्टी स्टाफ मेम्बर्स इस शैक्षणिक भ्रमण में उपस्थित थे। नवीन शिक्षा पद्धति के अनुसार इस शैक्षणिक भ्रमण के उपरांत छात्र-छात्राओं के अनुभवों को एक संक्षिप्त रिपोर्ट के माध्यम से महाविद्यालय में जमा कराया जायेगा।

Created On :   9 Dec 2022 2:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story