शाखा विस्तार पर संघ का जोर, शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक कार्यक्रम की व्यापक तैयारी

Sanghs emphasis on branch expansion, extensive preparation for the coronation program of Shivaji Maharaj
शाखा विस्तार पर संघ का जोर, शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक कार्यक्रम की व्यापक तैयारी
नागपुर शाखा विस्तार पर संघ का जोर, शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक कार्यक्रम की व्यापक तैयारी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शाखा विस्तार का संकल्प लिया है। संगठन की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने तक देश में 1 लाख से अधिक संघ शाखा होगी। विदर्भ में भी 3000 से अधिक शाखा संचालन का लक्ष्य रखा गया है। अगले वर्ष महापुरुषों के जीवन आदर्श को लेकर विशेष प्रचार कार्य का आयोजन किया जा रहा है। इनमें छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक कार्यक्रम प्रमुखता से शामिल हैं। 2 जून से महाराष्ट्र सहित अन्य राज्याें में शिवाजी महाराज से संबंधित कार्यक्रम होंगे। 

राज्य सरकार की ओर से चलाए जानेवाले शिवाजी महाराज संबंधित कार्यक्रमों में संघ कार्यकर्ताओं सहभागी रहेंगे। संघ के पश्चिम क्षेत्र प्रमुख दीपक तामशेट्टीवार ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी। हरियाणा के समालखा गांव में हुई संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की जानकारी देते हुए तामशेट्टीवार ने कहा कि संघ की सभा में स्व आधारित स्वउत्त्थान के कार्यों को गति देने के लिए प्रस्ताव पेश किया है। सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वदेशी व नागरिक कर्तव्य के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। भगवान महावीर व दयानंद सरस्वती के जयंती कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। 

विदर्भ में बाल शिविर व विद्यार्थियों के बीच गटनायक कार्यक्रम चलाए गए। इन कार्यक्रमों की जानकारी अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में रखी गई। विदर्भ में 100 व्यावसायिक शाखाआें के माध्यम से सामाजिक अध्ययन किया जा रहा है। 4000 स्वयंसेवकों ने प्राथमिक प्रशिक्षण वर्ग में भाग लिया है। मई 2023 में विदर्भ में 100 स्थानोें पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। संघ की संगठनात्मक रचना के अाधार पर मंडल स्तर पर शाखा खोलने का लक्ष्य रखा गया है। शाखाओं के अलावा साप्ताहिक मिलन कार्यक्रमों का विस्तार किया जा रहा है। विदर्भ में 1259 संघ मंडलों में 740 शाखाएं चल रही है। सामाजिक कार्यक्रमों के लिए विविध संगठनों को संघ सहयोग देगा। पत्रकार वार्ता में अतुल मोघे, अतुल पिंगले, ब्रजेश मानस उपस्थित थे।

Created On :   16 March 2023 2:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story