रीवा में 68 लाख के गांजे के साथ सात गिरफ्तार

Seven arrested with 68 lakh hemp in Rewa
रीवा में 68 लाख के गांजे के साथ सात गिरफ्तार
रीवा में 68 लाख के गांजे के साथ सात गिरफ्तार

 डिजिटल डेस्क रीवा । पुलिस ने साढ़े पांच क्विंटल से ज्यादा गांजा पकड़ा है, जिसकी कीमत 68 लाख  बताई जा रही है। अमहिया थाना पुलिस ने यह गांजा एक ट्रक से जब्त किया है। गांजा तस्कर अपने छह अन्य साथियों के साथ डस्टर कार में सवार था। सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। रीवा रेंज के आईजी उमेश जोगा ने बताया कि उड़ीसा से गांजे की खेप आने की जानकारी मिलने पर तीन टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने अलग-अलग स्थानों में नाकेबंदी की। गुरुवार की रात 12 बजे के करीब गुढ़ रोड में कमांडेंट बंगला के सामने ट्रक क्रमाक सीजी 04- जेए 9839 से 566 किलो गांजा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि इस ट्रक में नारियल लदा हुआ था। नारियल की बिल्टी भी जब्त हुई है। नारियल के बोरे के नीचे उक्त के सात बोरे छिपाकर रखे गए थे। इसके अलावा डस्टर कार में भी 120 किलो गांजा रखा हुआ था। इन सबकी जब्ती बनाई गई है। आरोपियों में अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर अनुज कुमार पिता पुरुषोत्तम जायसवाल 27 वर्ष निवासी भदनपुर पहाड़ थाना बदेरा जिला सतना के अलावा राजेश साकेत, आदित्य जायसवाल, आशीष कुमार साकेत, गणेश बहेलिया, सुफल अधिकारी सभी निवासी भदनपुर  पहाड़ थाना बदेरा जिला सतना शामिल हैं।
 इसके अलावा उड़ीसा का ही गौरांश साना भी गिरफ्तार हुआ है। इन आरोपियों से पूछताछ चल रही है। गांजा की कुल कीमत 68 लाख 60 हजार बताई गई है।

Created On :   17 April 2021 10:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story