एमबीबीएस के सात छात्र फूड पाइजनिंग के शिकार

Seven MBBS students are victims of food poisoning
एमबीबीएस के सात छात्र फूड पाइजनिंग के शिकार
 जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, हालत सामान्य एमबीबीएस के सात छात्र फूड पाइजनिंग के शिकार

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत एमबीबीएस के सात छात्र फूड पाइजनिंग का शिकार हो गए है। भोजन के बाद लगातार उल्टियां होने पर  सभी छात्रों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। यह सभी छात्र कॉलेज कैंपस में बने हॉस्टल में रहते है। बीमार विद्यार्थियों से मुलाकात करने मेडिकल कॉलेज डीन भी अस्पताल पहुंचे थे।हॉस्टल इंचार्ज डॉ. हेमंत अहिरवार ने बताया कि कैंटीन बंद होने पर कुछ विद्यार्थियों ने बाहर का भोजन किया था। इसके बाद से एमबीबीएस के प्रथम और द्वितीय वर्ष के सात छात्रों का स्वास्थ्य खराब हुआ। मंगलवार को हालत में सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। बीमार बच्चों में पवन संगार, रिंकी कुम्वत, तपेश नवल, प्रशांत मंडवे, नितिन नरवरिया, अमित ढोते, नितेश पटेल शामिल है।
इलाज के बाद सभी स्वस्थ-
मेडिकल कॉलेज डीन डॉ.जीबी रामटेके ने बताया कि बच्चों को डायरिया और बुखार की स्थिति बनी हुई थी। मंगलवार सुबह सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद सभी की हालत सामान्य है।
 

Created On :  

Tags

Next Story