महिला को बदनाम करने की धमकी दे रहा था शोहदा

Shoma was threatening to defame the woman
महिला को बदनाम करने की धमकी दे रहा था शोहदा
महिला को बदनाम करने की धमकी दे रहा था शोहदा

डिजिटल डेस्क जबलपुर। मदन महल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 35 वर्षीय महिला से अश्लीलता करते हुए शोहदा महिला को बदनाम करने की धमकी दे रहा था। उसकी हरकतों से तंग आकर महिला ने थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। सूत्रों के अनुसार थाने पहुँची महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी जान पहचान कुछ समय पहले फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले राहुल उर्फ फैजान से हुई थी। जान पहचान होने के बाद वह अक्सर महिला का पीछा करने लगा। उसकी हरकत देखकर महिला ने उसे फटकार लगाते हुए पीछा करने से मना किया लेकिन वह नहीं माना और महिला का पीछा कर अश्लील टिप्पणी करता था। विरोध करने पर वह महिला को जान से मारने व बदनाम करने की  धमकी दे रहा था। पीडि़त महिला की रिपोर्ट पर  पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।

Created On :   5 Jun 2020 8:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story