डिपो की बस पर पथराव, मानकी इलाके की घटना

Stone pelting on Vani Depot bus, incident of Manki area
डिपो की बस पर पथराव, मानकी इलाके की घटना
वणी डिपो की बस पर पथराव, मानकी इलाके की घटना

डिजिटल डेस्क, वणी। पाटण से आ रही वणी डिपो की बस पर एक अज्ञात व्यक्ति ने पथराव कर दिया। जिससे बस का नुकसान हुआ। यह घटना बुधवार 8 दिसंबर को मानकी गांव के पास घटी। बीते एक माह से विभिन्न मांगों को लेकर रापनि कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जिससे यात्रियों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। राज्य सरकार ने वेतन में बढ़ोत्तरी करने से रापनि के कुछ कर्मचारी काम पर लौटे हंै तो  कुछ कर्मी अभी भी विलीनीकरण के मुद्दे पर अड़े हुए हैं। रापनि विभाग का करोड़ो का नुकसान हो रहा है। अभी तक वणी डिपों में 7  वाहक और 7 चालक काम पर लौटे हैं। जिससे वणी डिपो से कुछ बस फेरियां शुरू की गई है। 

8 दिसंबर को वणी से पाटण को जा रही एमएच 40 एन 8464 क्रमांक के बस पर मानकी गांव के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने पथराव किया। जिसमें बस का आगे का शीशा टूटने से नुकसान हो गया। कुछ समय के लिए बस में बैठे यात्रियों में भय की स्थिति निर्माण हो गई थी।  

Created On :   9 Dec 2021 2:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story