शिक्षिका ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, मामला दर्ज

Teacher accuses school management of sexual harassment, case registered
शिक्षिका ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, मामला दर्ज
शिक्षिका ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर के चैतन्य नगर के रॉंरध प्राथमिक स्कूल में पढ़ाने वाली 45 वर्षीय शिक्षिका ने स्कूल संचालक समेत 4 लोगों के पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शिक्षिका की शिकायत पर जरीपटका थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि स्कूल प्रबंधन ने इस शिकायत के बाद उसे स्कूल से निलंबित कर दिया है। प्रकरण में और भी चौंकाने वाले तथ्य उजागर होने की आशंकाएं बनी हुई हैं।

जानकारी के अनुसार चैतन्य नगर में रॉंरध प्राथमिक स्कूल है। इसका संचालक आरोपी प्रह्लाद खोब्रागड़े नामक व्यक्ति है, जबकि संचालक मंडल में बतौर सचिव उसका पुत्र रॉबिन खोब्रागड़े है। विद्यालय में पीड़ित 45 वर्षीय शिक्षिका है। दर्ज शिकायत में शिक्षिका ने बताया है कि 5 दिसंबर 2013 से 11 फरवरी 2019 के बीच में प्रह्लाद और रॉबिन स्कूल के काम से उसे अपने घर में बुलाते रहे हैं। स्कूल से संचालक का घर कुछ ही अंतराल पर है। इस दौरान कई बार पिता-पुत्र आपत्तिजनक स्थिति में भी शिक्षिका के सामने आए। उनके इस घिनौने काम में स्कूल की प्रधानाचार्य उज्ज्वला लोणारे और लिपिक सचिन वाघमारे प्रत्यक्ष-अत्यक्ष रूप से मदद करते रहे हैं।

इस तरह से पीड़िता के अलावा स्कूल की अन्य दो शिक्षिकाओं को भी प्रताड़ित किया जाता रहा है। तीनों ने सामूहिक रूप से इसके खिलाफ आवाज उठाई, तो उन्हें अलग-अलग कारण बताकर निलंबित किया गया है। इस बीच पीड़िता ने घटित प्रकरण की जानकारी अपने परिवार को दी। साथ ही शिक्षा विभाग समेत अन्य स्थानों पर मामले की शिकायत की। अदालत का दरवाजा भी खटखटाया था। अदालत के निर्देश पर ही आरोपी प्रह्लाद, रॉबिन, उज्ज्वला और सचिन के खिलाफ छेडछाड़ का प्रकरण दर्ज किया गया है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

झांसा देकर नोट के बंडल से रकम पार
बैंक में रुपए जमा करने गई एक महिला को अज्ञात आरोपी ने नोट पर कलर (रंग) लगे होने का झांसा देकर बंडल से 11 हजार रुपए चुराकर फरार हो गया। घटना सोमवार को दिनदहाड़े हुई। पीड़ित महिला की शिकायत पर वाठोड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दिघोरी पवनपुत्र नगर निवासी इंदु सुरेश चव्हाण नामक 30 वर्षीय महिला सोमवार को सुबह करीब 11 बजे वाठोड़ा क्षेत्र के सेंट्रल बैंक, दिघोरी, नागपुर में 30,000 रुपए अपने खाते में जमा करने गई थी। वह कैश काउंटर पर पैसे जमा करने के लिए वह नोट गिन रही थी।

उनके पास करीब 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति आया। उसने इंदु से कहा िक तुम्हारे नोटों में कलर लगा है, बैंक में यह जमा नहीं होंगे। महिला व्यक्ति के बहकावे में आ गई। उसने इंदु के हाथ से नोटों का बंडल ले लिया। उनकी आंखों में धूल झोंककर नकदी 11 हजार रुपए निकाल लिया। उसके बाद वह उनके हाथों में रुपए का बंडल देकर वहां से चला गया। उसके जाने के बाद इंदु ने जब नोट गिने तो 19 हजार रुपए ही निकले। व्यक्ति की इधर- उधर तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अंत में वाठोड़ा थाने में जाकर शिकायत की। 

सीसीटीवी कैमरे में कैद 
सूत्रों के अनुसार आरोपी की करतूत बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वाठोड़ा के थानेदार बापू ढेरे ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वह आरोपी काफी देर तक पीड़ित महिला के साथ सीसीटीवी कैमरे में नजर आया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे का फुटेज जब्त किया है। आरोपी की खोजबीन की जा रही है।
 

Created On :   7 Jan 2020 7:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story