आज से फिर शुरू होगा बकायादारों की संपत्ति कुर्क करने का अभियान

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
21 दिनों में 125 करोड़ रु. टैक्स वसूली की चुनौती आज से फिर शुरू होगा बकायादारों की संपत्ति कुर्क करने का अभियान

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। नगर निगम के राजस्व विभाग के सामने 21 दिन में 125 करोड़ रुपए टैक्स वसूली की चुनौती है। इस वर्ष 320 करोड़ रुपए टैक्स वसूली का टारगेट रखा गया है, अभी तक केवल 195 करोड़ रुपए ही नगर निगम के खजाने में जमा हो पाए हैं। टैक्स वसूली का टारगेट पूरा करने के लिए 10 मार्च से बकायादारों की संपत्ति कुर्क करने का अभियान चलाया जाएगा। 

निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े ने बताया कि संपत्ति कर, जल कर और अन्य करों की वसूली के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। टैक्स वसूली के लिए 16 संभागीय कार्यालयों में राजस्व विभाग की टीम तैयार की गई है। राजस्व विभाग की टीम बकायादारों के घर-घर जाकर टैक्स वसूली का काम कर रही है। बड़े बकायादारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी कर जमा नहीं करने वाले बकायादारों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

790 बकायादारों के खिलाफ कुर्की वारंट जारी  राजस्व विभाग के उपायुक्त पीएन सनखेरे ने बताया कि शहर के 79 वार्डों में 790 बड़े बकायादारों के खिलाफ कुर्की वारंट जारी किया है। 10 मार्च से बड़े बकायादारों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। इस बार संपत्ति कुर्क करने के साथ ही कार और बाइक भी जब्त की जाएगी। राजस्व विभाग की टीम बड़े बकायादारों के वाहनों की सूची भी तैयार कर रही है। 

नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई 

संपत्ति कर और जल शुल्क नहीं जमा करने वाले बकायादारों के खिलाफ नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि लोग समय पर संपत्ति कर और जल शुल्क  जमा करें।  निगमायुक्त ने कहा है कि अप्रिय कार्रवाई से बचने के लिए करदाता समय पर कर जमा करें।  31 मार्च के बाद संपत्ति कर और जल शुल्क जमा करने वाले करदाताओं पर अधिभार लगाया जाएगा। 

कर्मचारियों को किया जाएगा पुरस्कृत 

निगमायुक्त श्री वानखड़े ने बताया कि सर्वाधिक टैक्स वसूली करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। टैक्स वसूली में पिछड़ने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। टैक्स वसूली की प्रगति की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही है।  

Created On :   10 March 2023 9:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story