युवती के साथ बड़े पिता के लड़के ने ही दोस्तों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

The eldest fathers boy gang-raped with friends along with the girl
युवती के साथ बड़े पिता के लड़के ने ही दोस्तों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म
युवती के साथ बड़े पिता के लड़के ने ही दोस्तों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

डिजिटल डेेस्क छिंदवाड़ा। जिले के बिछुआ थाना क्षेत्र में भाई और बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली एक वारदात सामने आई है। युवती से उसके बड़े पिता के लड़के ने ही दोस्तों के साथ मिलकर दुराचार किया। दुष्कर्म पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि युवती को उसके बड़े पिता के लड़के ने अपनी बातों में फंसाकर गांव से लगे जंगल में ले गया। यहां जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ दुराचार किया। घटना के दो दिन बाद गुरुवार को पीडि़ता ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।
महिला से बलात्कार-
चांद थाना क्षेत्र में भी महिला से दुराचार का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि चांद थाना क्षेत्र की एक महिला को जान से मारने की धमकी देकर जगदीश यादव नामक युवक ने उसके साथ दुराचार किया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506, एसटीएससी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 

Created On :   21 March 2020 9:18 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story