- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- 5 बजते ही सभी जगह शंख, घंटियों,...
5 बजते ही सभी जगह शंख, घंटियों, तालियों और थालियों की आवाजें गूंज ऊठी

By - Bhaskar Hindi |22 March 2020 6:03 PM IST
5 बजते ही सभी जगह शंख, घंटियों, तालियों और थालियों की आवाजें गूंज ऊठी
डिजिटल डेस्क जबलपुर। कृतज्ञ है हम उन योद्धाओं के जो कोरोना जैसे महासंकट से लडऩे में स्वयं आगे आकर हमारे स्वास्थ्य की चिंता कर रहे हैं। रविवार को जैसे ही शाम के पांच बजे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर घर की बॉलकनी, छतों और खिड़कियों में आकर उन सभी स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों, मीडिया कर्मियों, पत्रकारों के प्रति धन्यवाद देने शंख, थाली, मजीरा, घंटी बजाई गई। पूरे शहर व देश का माहौल अलग ही था। सभी ने 5 बजे 5 मिनिट पर शंख, घंटा, थाली और ताली आदि बजाकर कोरोना का प्रतिकार किया।
Created On :   22 March 2020 6:02 PM IST
Next Story