गाय घुसने की बात पर मचा था बवाल - शहपुरा में  रात दो पक्ष भिड़े 

There was a ruckus over the matter of cow entering - two nights in Shahpura
गाय घुसने की बात पर मचा था बवाल - शहपुरा में  रात दो पक्ष भिड़े 
गाय घुसने की बात पर मचा था बवाल - शहपुरा में  रात दो पक्ष भिड़े 

डिजिटल डेस्क जबलपुर । शहपुरा थाना क्षेत्र में नपा कार्यालय के सामने रहने वाले दो परिवारों के बीच घर में गाय घुसने की बात को लेकर जमकर विवाद हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों से एक दूसरे पर हमला किया गया जिसमें कई लोग घायल हुए। इस घटना के बाद देर रात दोनों पक्षों ने थाने पहुँचकर एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। ज्ञात हो कि झगड़ा होने की सूचना पर शहपुरा के अलावा आसपास के कई थानों की पुलिस को बुलाया गया था, उसके बाद मामला शांत हुआ था। पुलिस के अनुसार एक पक्ष से सतीश जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10-12 दिन पहले छोटे भाई सत्येंद्र जैन की गाय बाबू सिंह के घर में घुस गयी थी इस बात को लेकर विवाद हुआ था फिर दोनों में समझौता हो गया था। इसी बात को लेकर बीती रात बाबू सिंह राजपूत, प्रिंस राजपूत, अस्सू राजपूत एवं आदर्श राजपूत ने विवाद करते हुए हमला बोल दिया। जिसमें उनकी पत्नी सुनीता जैन, छोटे भाई सत्येंद्र जैन का लड़का संस्कार, सचिन, सागर घायल हुए। इस दौरान दो पहिया व चौपहिया वाहनों में भी तोडफ़ोड़ की गयी। वहीं दूसरे पक्ष से बाबू सिंह ने  सुरेन्द्र जैन, सागर जैन, तनु जैन, पप्पू जैन व अन्य के खिलाफ हमला करने व हमले में उनके अलावा उनका बेटा आर्दश,  पत्नी विनीता राजपूत, बेटी पलक राजपूत, भतीजे अम्बर राजपूत के घायल होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
 

Created On :   3 May 2021 12:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story