ट्रक ने मारा कट दुपहिया वाहन फिसला

Two wheeler slipped during hit by truck
ट्रक ने मारा कट दुपहिया वाहन फिसला
बालापुर  ट्रक ने मारा कट दुपहिया वाहन फिसला

डिजिटल डेस्क, बालापुर। मोहर्रम बंदोबस्त के लिए दुपहिया वाहन से अकोला से बालापुर जा रही दो महिला होमगार्ड जा रही थी। महामार्ग पर कान्हेरी गवली के पास अज्ञात ट्रक ने उनके दुपहिया को कट मार दिया। जिससे दुपहिया वाहन अनियंत्रीत हो कर स्लीप हुआ और दोनों नीचे गिर पड़ी। इस दुर्घटना में दोनों में से एक गंभीर रूप से घायल और दूसरी मामुली घायल हो गई। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया। शहर में मंगलवार को मोहर्रम के मद्देनजर पुलिस  बंदोबस्त लगाया गया। पुलिस के साथ होमगार्ड को भी तैनात किया गया। इसी बंदोबस्त के लिए अकोला की 11 महिला होमगार्ड की तैनाती की गई थी।  बंदोबस्त के लिए मंगलवार 12 बजे शारदा पेसोडे और वनिता काले यह दो महिला होमगार्ड  अकोला से एम. एच. ३० ए.आर. ९१२६ क्रमांक के दुपहिया वाहन से बालापुर की ओर जा रही थी। वह  महामार्ग पर कान्हेरी गवली के पास थी तभी उनके दुपहिया वाहन को अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने कट मार दिया। जिससे दुपहिया वाहन अनियंत्रित हुआ और स्लीप होने से दोनों महिला होमगार्ड नीचे गिर गई। इस में वाहन चला रही शारदा पेसेडो गंभीर रूप से घायल हो गई और वनीता काले मामुली रूप से घायल होने की जानकारी है। पुलिस और नागरिकों ने तुरंत दोनों महिला होमगार्ड को इलाज के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती किया। इस मामले में पुलिस अब अज्ञात ट्रक की तलाश करेगी, ऐसी जानकारी मिली है।

Created On :   10 Aug 2022 12:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story