अज्ञात व्यक्ति ने फसल पर किया दवा का छिड़कांव

Unknown person sprayed medicine on the crop
अज्ञात व्यक्ति ने फसल पर किया दवा का छिड़कांव
बालापुर अज्ञात व्यक्ति ने फसल पर किया दवा का छिड़कांव

डिजिटल डेस्क, बालापुर. तहसील अंतर्गत आने वाले गोरगांव निवासी विधवा महिला के खेत में अज्ञात व्यक्ति ने दवाई का छिड़कांव किया। जिससे तीन एकड़ सोयाबीन और तुअर फसल का नुकसान हो गया। इस महिला ने प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। गोरेगांव खुर्द  निवासी विधवा महिला  सविता भानुदास इलामे उम्र ३६ इनका खेत खिरपुरी खेत खलिहान में है। महिला को  २ लड़किया और  १  लड़का है। परिवार का भरण पोषण खेती के ही भरोसे है। इस महिला ने खरीब के मौसम में अपने पांच एकड़ खेत में सोयाबीन और तुअर की बुआई की है। ३० अगस्त को जब यह महिला अपने खेत में चक्कर लगाने आई तब महिला को पांच में से तीन एकड़ खेत में अज्ञात व्यक्ति ने दवाईयों का छिड़कांव किया हुआ दिखाई दिया।  जिससे अधिकांश फसल जल गई है। महिला का इस घटना में 40 से 50 हजार का नुकसान हुआ है। इस घटना को लेकर महिलाने कहा है कि इस घटना से वह संकट में है। उसने बालापुर पुलिस में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। इस मामले में की जांच कर कार्रवाई की जाए और नुकसान का मुआवजा मिले, ऐसी मांग इस महिला ने प्रशासन से की है।

Created On :   7 Sep 2022 12:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story