पीडि़त महिलाओं को हो सुरक्षा का अहसास - एसपी ने ली ऊर्जा डेस्क को दिए निर्देश

Victimized women should feel safe - SP directs energy desk
पीडि़त महिलाओं को हो सुरक्षा का अहसास - एसपी ने ली ऊर्जा डेस्क को दिए निर्देश
पीडि़त महिलाओं को हो सुरक्षा का अहसास - एसपी ने ली ऊर्जा डेस्क को दिए निर्देश

डिजिटल डेस्क जबलपुर। थानों में ऊर्जा डेस्क संचालित करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के हित में कार्य करते हुये पीडि़तों को तत्काल सहायता 
प्रदान करते हुये सही मायने में उनको ऊर्जावान बनाना है, ताकि वे अपनी बात निर्भीक होकर कह सकें और उन्हें सुरक्षा का अहसास भी दिलाना है। उक्ताशय के उद््गार एसपी अमित िसंह ने पुलिस कंट्रोल रूम में ड्डआयोजित ऊर्जा डेस्क की बैठक में व्यक्त करते हुए इकाई के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में एएसपी संजीव उइके भी मौजूद थे। 
 उन्होंने कहा कि ऊर्जा हैल्प डेस्क  मध्य प्रदेश पुलिस की एक महत्वांकाक्षी योजना है। यह थानों में संचालित ऐसी इकाई है जो पुलिस के सम्पर्क में आने वाली जरूरतमंद महिलाओं की मदद के लिये विशेष तरीके से उपयुक्त हो। ऊर्जा हैल्प डेस्क को थानों में संचालित करने का उद्देश्य पीडि़त महिलाओं को संवेदनशीलता के साथ सुनवाई मिले, उन्हें जरूरत के अनुसार सहायता प्रदान की जा सके तथा उनको उनके अधिकारों एवं उन्हें पाने की प्रक्रियाओं से अवगत कराया जा सके, साथ ही  पीडि़त महिलाओं को उनकी उक्त परिस्थितियों से निकलने के लिये उचित परामर्श दिया जाए। इसके लिये पुलिस की इकाइयों के अलावा महिला बाल विकास विभाग, सुरक्षा अधिकारी, विधिक सहायता सेवायें, स्वयं सेवी संस्थायें, सहयोगी इकाइयाँ हैं। बैठक में एएसपी उइके, उपपुलिस अधीक्षक अजाक देवी सिंह एवं निरीक्षक महिला अपराध सेल प्रीति तिवारी द्वारा सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को की जाने वाली कार्रवाईयों के सम्बंध में विस्तार से समझाइश दी गयी। बैठक के समापन पर अच्छा कार्य करने वाले थानों में संचालित ऊर्जा डेस्क के अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
 

Created On :   14 Jan 2020 9:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story